1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कैसा भी हो कब्ज सुबह पेट साफ कर देंगी ये 3 चीजें, बस रात में खाकर सोएं

कैसा भी हो कब्ज सुबह पेट साफ कर देंगी ये 3 चीजें, बस रात में खाकर सोएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 28, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 28, 2023 06:23 am IST

तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं? कब्ज होने पर अक्सर हम ऐसे सवालों के बारे में सोचते रहते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन सुबह आपका पेट साफ कर सकता है।

constipation home remedies- India TV Hindi
constipation home remedies Image Source : FREEPIK

Constipation home remedies: कब्ज की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ये असल में डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कमियों के कारण होता है। दरअसल, जब आपकी शारीरिक गतिविधियां कम होती हैं और आपका डाइट खराब होता है तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों के खाने में प्रोटीन और फैट की ज्यादा मात्रा होती है उन्हें भी ये दिक्कत हो सकती है। साथ ही कम पानी पीने वाले और एक्सरसाइज न करने वाले लोगों को भी कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं जिन्हें रात में खाने से सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। तो, जानते हैं क्या हैं ये फूड्स।

कैसा भी हो कब्ज सुबह पेट साफ कर देंगी ये 3 चीजें-Fast Constipation Relief Tips in Hindi

1. छाछ वाला इसबगोल भूसी

पहले के समय में भूली लोग पेट को साफ करने के लिए पीते थे। क्योंकि भूसी शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाता है और आपकी आंतों की गति को तेज करता है। इसके अलावा ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करने में मददगार है और मल में थोक जोड़ता है। इसके अलावा ये पानी सोखकर मलत्याग को तेज करता है और इसे आसान बनाता है। तो, रात में 1 गिलास छाछ में 1 चम्मच इसबगोल भूसी मिला लें और पिर सोने से 1 घंटे पहले इसे पीकर सोएं। 

Pink Eye और Conjunctivitis के बीच न हों कंफ्यूज! एक्सपर्ट से जानें सही बात और एडेनोवायरस से क्या है इसका नाता

2. दूध में घी मिलाकर पिएं

घी असल में एक लैक्सेटिव की तरह काम करता है। जब आप दूध में घी मिलाकर पीते हैं तो ये आंतों की गति को तेज करता है और फिर पाचन तंत्र में तेजी लाता है। इसके अलावा ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और आंतों से चिपके मल को बाहर निकालने में मदद करता है। जब आप दूध में मिलाकर घी पीते हैं तो ये आपके शरीर में जाते-जाते अपने साथ टॉक्सिन को बाहर ले जाता है और नल के साथ सबकुछ फ्लश ऑउट करके पेट साफ कर देता है। 

ghee
Image Source : SOCIALghee

मूत्रवर्धक (diuretics) हैं ये 4 फूड्स, पेशाब में जलन और रुकावट आने पर डाइट में करें शामिल

3. अजवाइन काला नमक का पानी

अजवाइन काला नमक का पानी, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है। आपको करना ये है कि सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच काला नमक और अजवाइन को पीसकर मिला लें। अगर आप मिलाकर नहीं पीना चाहते तो अजवाइन और काला नमक चबा चबाकर खा लें और फिर गुनगुना पानी पीकर सो जाएं। ये तरीका आपके पेट को साफ करने में तेजी से मदद करेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल