1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करीना कपूर की फिटनेस कोच ने बताया वजन घटाने का तरीका, मोटापा कम करने के लिए ध्यान में रखें ये 3 बातें

करीना कपूर की फिटनेस कोच ने बताया वजन घटाने का तरीका, मोटापा कम करने के लिए ध्यान में रखें ये 3 बातें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 21, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 12:29 pm IST

Weight Loss Or Fitness: सेलेब्रिटी फिटनेस कोच रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर वजन घटाने का सही तरीका बताया है। करीना कपूर की फिटनेस ट्रेनर रुजुता की मानें तो 3 बातों को ध्यान में रखते हुए आसानी से वजन घटाया जा सकता है।

करीना कपूर- India TV Hindi
करीना कपूर Image Source : INSTAGRAM

पिछले कुछ सालों में जितनी तेजी से लोगों का वजन बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से फिटनेस का क्रेज भी बढ़ रहा है। आजकल लोग वजन घटाने के लिए न जाने क्या क्या करते हैं। तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट और वर्कआउट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भरे पड़े हैं। इन चीजों को लेकर लोग काफी कंफ्यूज भी रहते हैं। ऐसे में करीना कपूर और कई बॉलीवुड एक्टर्स की फिटनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर लोगों को सही तरीके से वजन घटाने के बारे में बताया है। रुजुता दिवेकर का कहना है कि गलत तरीके से तेजी से वजन घटाने से ज्यादा जरूरी है कि आप लंबे समय के लिए वजन कम करें जिससे आपकी सेहत को भी फायदा होगा। 

अगर आप स्थायी रूप से वजन नहीं घटा रहे हैं तो इससे शरीर के काम करने की क्षमता पर असर हो सकता है। ऐसे में आपके हेल्दी होने की बजाय आप कई मेडिकल समस्याओं से घिर सकते हैं। इसलिए अपने शरीर के लिए सही काम करें और सिर्फ किसी भी हाल में वजन कम करने की सोच से निकलें।

वजन घटाने और फिट होने में है अंतर

द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित एक नई रिपोर्ट के अनुसार, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए सबसे सही माप नहीं है। फिटनेस कोच रुजुता ने भी कहा है कि अक्सर जब हम वजन कम करने के लिए स्पेशल हार्ड डाइट पैटर्न और एक्सरसाइज को फॉलो करते हैं और फिर भी वजन कम नहीं होता है तो हम उदास हो जाते हैं और वजन घटाने के तेज तरीके अपनाते हैं। हालांकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको मोटापे और फिटनेस के बीच के अंतर को समझना होगा।

फिटनेस के 3 सुपर मंत्र

  1. साइज में बदलाव- रुजुता ने बताया कि अगर आपके साइज में बदलाव आ रहा है। यानि आपके शरीर का आकार घट रहा है तो समझ लें आपका फैट लॉस हो रहा है। फिर भले ही आपके वजन में कोई अंतर नहीं आ रहा हो।

  2. आकार- आपको अपने आकार यानि शेप में बदलाव को भी ध्यान में रखना चाहिए। खासतौर से कमर की शेप में अगर बदलाव हो रहा है तो समझ लें आपका वजन कम हो रहा है। इससे समझ सकते हैं कि आपके बॉडी पार्ट्स के बीच की चर्बी कम हो रही है। जो एक हेल्दी साइन है।

  3. कैपेसिटी- अगर आपकी कैपेसिटी बढ़ रही है तो समझ लें आप हेल्दी तरीके से वेट को कंट्रोल कर रहे हैं। आपका स्वास्थ्य और फिटनेस ही ये बताती है कि आपकी काम करने की क्षमता कितनी है। अगर आप ज्यादा सीढ़ियां चढ पा रहे हैं। बच्चों के साथ फिजिकल एक्टिविटी कर पा रहे हैं या ज्यादा वॉक और एक्सरसाइज कर पा रहे हैं तो आपकी कैपेसिटी यानि क्षमता में सुधार हो रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल