1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Karwa Chauth Mehndi 2024: करवा चौथ पर पिया के नाम की मेहंदी का रंग चढ़ेगा सुर्ख लाल जब आज़माएंगे ये देसी उपाय

Karwa Chauth Mehndi 2024: करवा चौथ पर पिया के नाम की मेहंदी का रंग चढ़ेगा सुर्ख लाल जब आज़माएंगे ये देसी उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 19, 2024 07:19 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 07:28 pm IST

करवा चौथ के व्रत के लिए महिलाएं सुंदर और क्रिएटिव डिज़ाइन वाली मेहंदी लगवाती हैं। लेकिन कई महिलाओं के हाथों पर मेंहदी का कलर सुर्ख लाल नहीं होता है जिससे वे निराश हो जाती है।मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

How To Make Mehndi Darker- India TV Hindi
How To Make Mehndi Darker Image Source : SOCIAL

महिलाओं के सोलह श्रृंगार में मेहंदी शामिल है। शादी हो या कोई तीज त्यौहार बिना मेहंदी के अधूरा माना जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार के दिन रखा जायेगा। यानी इस व्रत के लिए बस 2 दिन ही बचे हैं। करवा चौथ के व्रत के लिए भी महिलाएं खूब सुंदर और क्रिएटिव डिज़ाइन वाली मेहंदी लगवाती हैं। कई महिलाओं के हाथों पर मेंहदी का कलर सुर्ख लाल नहीं होता है जिससे वे निराश हो जाती है। ज़ाहिर सी बात है मेहंदी का रंग जब तक गहरा नहीं चढ़ता है मजा नहीं आता है। ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो करके मेहंदी के रंग को गहरा बना सकती हैं।

  • चायपत्ती और चीनी: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप चायपत्ती और चीनी का घोल बनाएं और इसे मेहंदी पर लगाएं। जब ये सुख जाए तब मेहंदी को रगड़कर हटा लें और घी लगा लें। इससे मेहंदी का रंग गहरा होता है।

  • लौंग:  मेहंदी का रंग निखारने में लौंग फायदेमंद है। मेहंगी के रंग को गहरा करने के लिए लौंग का सेक ले।तवे पर कुछ लौंग को हल्का गर्म करें और अपने हाथों को धुएं के ऊपर रखें। इससे पैदा होने वाली गर्मी रंग को गहरा करती है।

  • यूकेलिप्टस का तेल- मेहंदी के रंग को गहरा लाल बनाने के लिए मेहंदी लगाने से पहले हाथों पर यूकेलिप्टस का तेल लगा लें। मेंहदी लगाने के बाद भी आप डिज़ाइन पर यूकेलिप्टस या लैवेंडर जैसे तेलों का मिश्रण लगा सकते हैं।

  • तुरंत पानी न लगाएं: मेहँदी सूखने के बाद, पानी का उपयोग किए बिना हीना पेस्ट को धीरे से खुरच कर हटा दें। इसे तुरंत धोने से बचें।

  • चीनी और नींबू: जब मेहंदी सूख जाए, तो डिजाइन के ऊपर चीनी और नींबू के रस का मिश्रण लगाएं। यह पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय सीलंट की तरह काम करता है, गर्मी को रोकता है और रंग को निखारता है। इसके अलावा, मेहंदी को ठीक से जमने देने के लिए कम से कम 6-8 घंटे तक अपने हाथ धोने से बचें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल