1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात में सोने से पहले कतई न करें ये काम, वरना रातभर बदलते रह जाएंगे करवटें

रात में सोने से पहले कतई न करें ये काम, वरना रातभर बदलते रह जाएंगे करवटें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 11, 2024 09:00 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 09:00 pm IST

कहीं आप भी रात में सोने से पहले इस तरह की गलतियां तो नहीं करते हैं? अगर हां, तो आपको तुरंत अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आपकी स्लीप क्वालिटी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

Mistakes that can disturb your sleep cycle- India TV Hindi
Mistakes that can disturb your sleep cycle Image Source : FREEPIK

सभी लोग रात में चैन की नींद सोना चाहते हैं। अगर रोजाना किसी को चैन की नींद नहीं आ रही है, तो बहुत जल्द ही उसे कुछ गंभीर और जानलेवा बीमारियां घेर सकती हैं। रात में नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोग जाने-अनजाने में इस तरह की गलतियां कर बैठते हैं, जो उनके स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब करके रख देती हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, आपको भी इस तरह की गलतियों के बारे में जान लेना चाहिए।

चाय/कॉफी पीना

कुछ लोगों को रात में सोने से पहले चाय या फिर कॉफी पीने की आदत होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी इस आदत की वजह से आपको रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चाय या फिर कॉफी पीना चाहते हैं तो कम से कम सोने से 4-6 घंटे पहले चाय या फिर कॉफी का सेवन कीजिए। रात में खाना खाने के बाद चाय/कॉफी पीने से बचें।

स्क्रीन का इस्तेमाल

अगर आप भी बिस्तर पर लेटकर फोन चलाते रहते हैं तो आपको बता दें कि ये गलती आपकी सेहत के ऊपर काफी ज्यादा भारी पड़ सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले स्क्रीन का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। रात में सोते समय स्क्रीन यूज करने से आप अनिद्रा की समस्या का शिकार बन सकते हैं।

देर रात खाना खाना

क्या आप भी रात में देर से खाना खाते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि आपकी इस गलती की वजह से आप चैन की नींद नहीं सो पाएंगे। रात में सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए जिससे आपके शरीर को खाना पचाने में आसानी हो। इसके अलावा रात में सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी भी नहीं पीना चाहिए।

इस तरह की गलतियां आपकी चैन की नींद में बाधा पैदा कर सकती हैं। अगर आप हर रोज 7 घंटे की साउंड स्लीप लेना चाहते हैं तो तुरंत इन आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाइए और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल