1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Motivational Quotes By Alakh Sir: कामयाबी के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, आज ही बांध लें गांठ

Motivational Quotes By Alakh Sir: कामयाबी के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, आज ही बांध लें गांठ

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 04, 2026 03:54 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 04:13 pm IST

Motivational Quotes By Alakh Sir:सफलता की सीढ़ी कठिन रास्तों से होकर ही गुजरती है। जो लोग संघर्ष करते रहते हैं उन्हें एक दिन सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में अलख पांडे सर की ये बातें आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाने का काम करेगी।

Motivational Quotes By Alakh Sir- India TV Hindi
Motivational Quotes By Alakh Sir Image Source : PHYSICS WALLAH

फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक तंगी से लेकर असफलताओं तक का सामना किया। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और जीवन में संघर्ष करना नहीं छोड़ा। आज उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट टीचर्स में की जाती है। एक छोटे से कमरे से कोचिंग शुरू करने वाले अलख पांडे आज करोड़ों के मालिक हैं और कोचिंग चेन चलाते हैं। उनका जीवन हर किसी के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं। इसलिए कोशिश करना कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे में यहां हम आपके लिए अलख पांडे के मोटिवेशनल कोट्स लाए हैं जो आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाने का काम कर सकते हैं। 

1. अपनी हार में तुम जितना नीचे गिरोगे, अपनी कामयाबी में तुम उतना ही ऊपर उठोगे।

2. रिजल्ट तुरंत नहीं मिलता है, जिन लोगों को आप आज देख रहे हो, उन्होंने बहुत पहले शुरू कर दिया था। 
3. लोहा जितना तपता है, उतनी ही ताकत भरता है और सोने में जितनी आग लगाओगे, वो उतना ही खूब चमकता है। इसलिए मेहनत के बिना कोई काम नहीं होता। 
4. दुनिया से पूछोगे तो वो कहेंगे कि अपने सही वक्त का इंतजार करो', लेकिन मेहनत आपसे एक ही चीज बोलती है कि अपना सही वक्त लाने के लिए हर रोज कोशिश करो।
5. जो इंसान समय की वैल्यू नहीं करता, समय उसे तोड़ के मरोड़ के फेंक देता है। 
6. भूल जा अपने बीते हुए कल को तू खुद पर विश्वास कर। तेरा आने वाला कल खुद-ब-खुद बदलेगा। 
7. शीशे में देखकर हर रोज अपने आप से बोलिए कि ध्यान से सुन ले भाई। जो आज शीशे में है, वो कल हकीकत में होगा और जो अपनी औकात में नहीं है, वो कल अपनी जेब में होगा।
8. इस जीवन में सबसे दर्दनाक चीज ये नहीं है कि कोई लड़का या लड़की आपको छोड़कर चली गई, आपके पास महंगा वाला फोन नहीं है, या आप एग्जाम में फेल हो गए। इस जीवन की सबसे दर्दनाक चीज वो है कि जब आप जवान हो, आपके हाथ पैर चल रहे हो और आपके मां-बाप आपकी वजह से रो रहे हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल