1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मुकेश अंबानी की ये बातें जीवन में बनाएंगी सफल, आज ही बांध लें गांठ

मुकेश अंबानी की ये बातें जीवन में बनाएंगी सफल, आज ही बांध लें गांठ

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 11, 2025 11:52 am IST,  Updated : Nov 12, 2025 11:31 pm IST

Mukesh Ambani Quotes For Success: मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। उनके विचार लोगों को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें मुकेश अंबानी के मोटिवेशनल, प्रेरक कोट्स।

Mukesh Ambani motivational Quotes- India TV Hindi
Mukesh Ambani motivational Quotes Image Source : INDIA TV

मुकेश धीरूभाई अंबानी किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वो एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में होती है। मुकेश अंबानी ने अपने पिता के नाम को आगे बढ़ाया है। उन्होंने ये मुकाम कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ हासिल किया है। मुकेश अंबानी करोड़ों युवाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। उनके विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में यहां हम मुकेश अंबानी के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सफल बनाएगी। पढ़ें मुकेश धीरूभाई अंबानी के प्रेरक, अनमोल, विचार हिंदी में।

Mukesh Ambani motivational Quotes in Hindi

  • कठिन समय में धैर्य रखने की जरूरत है। ऐसे में मुश्किल समय में धैर्य रखें और मेहनत करते रहें।
  • जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा है। विश्वास जीवन की नींव है।
  • मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौती मानसिकता की है। हमें सकारात्मकता, आशावाद और खुद पर विश्वास लाना होगा।
  • असफलता स्वीकार्य करें। हम सभी को पहली कोशिश में सफलता नहीं मिलती। मैं आपको बता सकता हूं, मैं खुद भी असफल रहा हूं। मैंने जो भी दस काम किए हैं, उनमें से छह या सात बार मैं असफल रहा हूं। तीन बार मुझे बड़ी सफलता मिली है क्योंकि मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं। अगर हम अपने दृष्टिकोण में सकारात्मकता और आशावादी बनें, तो हम अपनी वास्तविक क्षमता को साकार करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, उसे पूरा करने में बहुत आगे बढ़ेंगे।
  • एक उद्यमी की यात्रा में, सबसे महत्वपूर्ण चीज है आत्मविश्वास और उस विश्वास को वास्तविकता में बदलने की क्षमता।
  • यह याद रखना ज़रूरी है कि रातोंरात सफलता नहीं मिलती। आप कड़ी मेहनत से ही सफल बन सकते हैं।
  • सफल बनने के लिए जीवन में जोखिम उठाना जरूरी है, क्योंकि अक्सर जोखिम उठाने वाला ही इतिहास बदलता है।
  • हमेशा सिखते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल