1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर नूडल्स बनाते समय चिपक जाते हैं? ये टिप्स करेंगे फॉलो तो एक एक नूडल्स होगा अलग, जानें क्या है सही तरीका

घर पर नूडल्स बनाते समय चिपक जाते हैं? ये टिप्स करेंगे फॉलो तो एक एक नूडल्स होगा अलग, जानें क्या है सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 13, 2026 10:30 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 12:35 pm IST

अगर नूडल्स बनाते समय वे आपस में चिपक जाते हैं तो उन्हें अलग अलग बनाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें। इस टिप्स की मदद से आप एकदम परफेक्ट नूडल्स रेसिपी बना पाएंगे

नूडल्स को आपस में चिपकने से कैसे रोकें- India TV Hindi
नूडल्स को आपस में चिपकने से कैसे रोकें Image Source : UNSPLASH

नूडल्स का स्वाद हम सभी को खूब पसंद होता है। हक्का नूडल्स से लेकर चाउमीन जैसी रेसिपी लोग खूब खाना पसंद करते हैं। कई बार इसे बाहर की बजाय घर पर ही बनाने का मन करता है लेकिन एक समस्या अक्सर सामने आ जाती है। घर पर नूडल्स बनाते समय वह गीला हो जाता है या आपस में एकदम चिपक जाता है जिससे खाने में उतना स्वाद नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपके लिए बेहतरीन टिप्स लेकर आये हैं। अगर आप चाहते हैं कि हर नूडल एक-दूसरे से अलग और परफेक्ट बने, तो ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं। फूड कंटेंट क्रिएटर काजल कश्यप (Fun2oosh Food) अपने यू ट्यूब पर बता रही हैं कि कैसे नूडल्स को चिपकने और गलने से बचाएं?

नूडल्स को आपस में चिपकने से बचाने के लिए स्टेप बाय स्टेप ये टिप्स करें फॉलो:

  • उबलते हुए पानी में डालें: नूडल्स को पकने का सबसे पहला प्रोसेस होता है उसे उबालना। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि नूडल्स को हमेशा क बड़े बर्तन में ज़्यादा पानी डालकर उबालें। कम पानी में नूडल्स डालने से पानी का तापमान कम हो जाता है और वे आपस में चिपकने लगते हैं।

  • पानी में डालें नमक और तेल: पानी में उबाल आने पर उसमें 1 चम्मच नमक और 1-2 चम्मच तेल ज़रूर डालें। पानी में तेल डालने से नूडल्स आपस में चिपकते नहीं हैं। तेल, नूडल्स को आपस में चिपकने से रोकता है और नमक से वे अंदर तक नमकीन हो जाते हैं।

  • ओवरकुक न करें: नूडल्स को उबालते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे पूरी तरह से नहीं उबालना है। ज़्यादा कूक करने पर वह गल सकता है इसलिए नूडल्स को 90% ही पकाएं। बाद में सब्जियों के साथ पकाते समय ये पूरी तरह पक जाएंगे

  • ठंडे पानी से धोएं: नूडल्स को पानी में से छानने के बाद तुरंत उस पर ठंडा पानी डालें। इससे इनकी 'कुकिंग प्रोसेस' रुक जाती है और नूडल्स गलते या चिपकते नहीं हैं।

  • तेल से करें कोटिंग: नूडल्स को पानी में से निकालने के बाद एक सूखे बर्तन में रखें। अगर अब बह कुछ नूडल्स आपस में चिपके हुए हैं तो उन्हें अलग करने के लिए आप उसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें। इससे जो नूडल्स पर पतली सी परत बन जाएगी और वे बिल्कुल नहीं चिपकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल