1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अब कुकर में जमेगा गाढ़ा-मलाईदार दही, बस नमक वाली ट्रिक का करें इस्तेमाल, फटाफट जम जाएगा Curd

अब कुकर में जमेगा गाढ़ा-मलाईदार दही, बस नमक वाली ट्रिक का करें इस्तेमाल, फटाफट जम जाएगा Curd

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 03, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 04:43 pm IST

बाजार जैसा मलाईदार गाढ़ा दही जमाना किसी कला से कम नहीं। लेकिन दही को जमाने में लोगों को काफी समय लगता है। लेकिन कुकर और नमक वाली इस ट्रिक से आप सिर्फ एक घंटे में गाढ़ा दही जमा सकते हैं।

कुकर में दही कैसे जमाएं- India TV Hindi
कुकर में दही कैसे जमाएं Image Source : MANISHA123COOK/YOUTUBE

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए दही का सेवन खूब किया जाता है। लेकिन घर पर मार्केट जैसा मलाईदार दही जमाना किसी टास्क से कम नहीं लगता। ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका दही या तो पानी छोड़ देता है या अच्छी तरह नहीं जम पाता। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप मिनटों में बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही जमा सकते हैं। यहां हम आपको कुकर में दही जमाने के नमक वाली ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जान लें गाढ़ा दही कैसे जमाएं। 

दूध को अच्छी तरह उबालें

गाढ़ा-मलाईदार दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह गर्म करें। इसके लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें। अगर आप फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो एक चम्मच कॉर्नफ्लोर को थोड़ा सा कच्चा या नॉर्मल दूध की मदद से एक स्मूथ घोल तैयार कर लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस का फ्लेम धीमा करें और इसमें ये तैयार घोल डाल दें। इससे दूध एकदम गाढ़ा हो जाएगा और गाढ़ा दही जमेगा। 

मिट्टी के बर्तन को दही से ग्रीस करें
अब एक साफ मिट्टी का बर्तन लें और इसे दही से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। दही को मिट्टी के बर्तन में अंदर की तरफ अच्छी तरह चारों तरफ लगाएं। इसके बाद दूध को थोड़ा ठंडा होने दें। थोड़ी देर बाद दूध में उंगली डालकर देखें कि वो गुनगुना हुआ है या नहीं। जब ये गुनगुना हो जाए तो उसमें दूध डालें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा दही और डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

कुकर और नमक का कमाल
अब प्रेशर कुकर लें और इसमें आधा कटोरी नमक डालें और इसे अच्छी तरह फैला दें। इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर प्री-हीट करें। जब कुकर अच्छी तरह गर्म हो जाए तो दूध वाली मिट्टी की हांडी को एक ढक्कन से ढकें और बहुत सावधानी से कुकर के अंदर नमक के ऊपर रख दें। इसके बाद ढक्कन लगाएं और सीटी निकाल दें। कुकर के अंदर की गर्माहट से सिर्फ एक घंटे में गाढ़ा, मलाईदार जम जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल