1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस फल के साथ ऐसे मिलाकर खाएं Chia seeds, कैसा भी हो कब्ज हो जाएगा साफ

इस फल के साथ ऐसे मिलाकर खाएं Chia seeds, कैसा भी हो कब्ज हो जाएगा साफ

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 03, 2023 10:04 am IST,  Updated : Aug 03, 2023 10:04 am IST

Papaya with chia seeds: ये फल पाचक एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और पाचन तंत्र को तेज करता है। जब आप चिया सीड्स के साथ इसे खाते हैं तो फायदे बढ़ जाते हैं। जानते हैं कैसे।

papaya_with_chia_seeds- India TV Hindi
papaya_with_chia_seeds Image Source : SOCIAL

Papaya with chia seeds: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से लोगों में कब्ज की समस्या बढ़ती जा रही है। स्थिति ऐसी है कि हर दूसरा इंसान इस समस्या से जूझ रहा है और इसकी वजह से मोटापा और पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो रहा है। ऐसे में आप पपीता और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, ये तरीका हमेशा से काम आता रहा है और कब्ज की समस्या में ये बेहद कारगर है। तो, आपको क्या करना है और इस फल को कैसे खाना है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

पपीता के साथ ऐसे मिलाकर खाएं चिया सीड्स-How to have papaya with chia seeds

पपीता के साथ आप चिया सीड्स को कई प्रकार से खा सकते हैं लेकिन, सबसे कारगर तरीका ये है कि आप पहले चिया सीड्स को रात में थोड़ा से पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह सबसे पहले पपीता काटकर और इसमें ये चिया सीड्स मिलाकर खाएं। आपको कुछ ही घंटों में प्रेशर आएगा और आपका पेट साफ हो जाएगा। 

papaya_with_chia_seeds_for_constipation
Image Source : SOCIALpapaya_with_chia_seeds_for_constipation

शाम के नाश्ते में बनाएं स्टफ्ड इडली, घर में बनाना है बेहद आसान

कब्ज में पपीता और चिया सीड खाने के फायदे-Papaya with chia seeds for constipation in hindi

कब्ज की समस्या में पपीता और चिया सीड्स का सेवन कई प्रकार फायदेमंद है। पहले तो, चिया सीड्स एक जैल जैसा कंपाउंड बनाता है जो कि लैक्सेटिव (laxative) की तरह काम करता है और आंतों की गति को तेज करने और पेट साफ करके पानी के साथ फल्श ऑउट करने में मदद कर सकता है। दूसरा, पपीता और चिया सीड दोनों ही फाइबर से भरपूर है और इनका सेवन मल त्याग को आसान बनाता है। 

ज्यादा पानी पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती है ये लड़की, Fitness Challenge के लिए कुछ ही घंटों में पी जाती थी 4 लीटर पानी

इसके अलावा कब्ज में ही नहीं, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्या में भी पपीता और चिया सीड दोनों का सेवन फायदेमंद है। ये पानी को सोख लेता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके साथ ही ये दोनों चीजें पाचक एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इससे आपका खाना सही से पचता है, पेट साफ होता है और आप कई बीमारियों से बच रह सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल