1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जिम का चक्कर छोड़ो, अब घर पर सिर्फ तकिया से कर सकते हैं एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा मोटापा

जिम का चक्कर छोड़ो, अब घर पर सिर्फ तकिया से कर सकते हैं एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा मोटापा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 08, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 06:48 pm IST

Pillow Exercise: जिम जाने की फुर्सत नहीं है तो आप घर बैठे सिर्फ तकिया से भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपकी अपर बॉडी और पैरों की चर्बी कम हो जाएगी। आपको एक्सरसाइज के लिए किसी दूसरे टूल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। जानिए तकिया से कौन सी एक्सरसाइज की जा सकती हैं?

Pillow Exercise- India TV Hindi
तकिया से एक्सरसाइज Image Source : FREEPIK

आजकल लोगों में मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। खान-पान ही ऐसा हो गयाहै कि कितनी भी कोशिश कर लो वजन कम नहीं होता है। वजन घटाने के लिए घंटों जिम में एक्सरसाइज करनी पड़ती है। कई बार जिम दूर होते हैं तो आने-जाने में आलस आता है। ऐसे में आप घर में ही एक्सरसाइज कर सकते हैं। समय की कमी के चलते लोग कई तरह के उपाय खोजते हैं जिससे वह फिट रह सकें और आसानी से वजन कम हो जाए। इसलिए आज हम आपको तकिया से वजन घटाने वाली असरदार एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। जी हां आपका पिलो, जिसे आप एक्सरसाइज टूल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं तकिया से आप कौन-कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

घर में तकिया से करें ये एक्सरसाइज

  1. स्क्वाट टॉस- ये ऐसी एक्सरसाइज है जिससे आपकी अपर बॉडी के साथ-साथ लोअर बॉडी की भी एक्सरसाइज होती है। स्क्वाट करने के लिए पहले अपने तकिया को ऊपर की ओर टॉस करें और तकिया को नीचे जाते हुए कैच करें। आपको इस एक्सरसाइज को कम से कम 30 सेकेंड तक करते रहना है।

  2. वॉल सीट पिलो फ्लाई- इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैरों को एक पोजीशन में रखें। सबसे पहले एक दीवार के किनार पीठ लगाकर बैठ जाएं और हाथ में पिलो ले लें। अब तकिया को सिर के ऊपर लेकर जाएं। फिर राइट साइड में लेकर जाएं और फिर इसे लेफ्ट साइड में लेकर जाना है। 

  3. वॉल सीट चेस्ट प्रेस- इसके लिए दीवार का सहारा लें और स्क्वाट की पोजीशन यानी घुटनो के बल बैठ जाएं। इससे आपकी जांघो का मोटापा कम होने लगेगा। अब तकिया को अपने दोनों हाथों के बीच में पकड़ कर रखें। अब हाथों को आगे पीछे करते रहें और ध्यान रखें कि हाथ मुड़े नहीं। 

  4. साइड स्लैम- इस एक्सरसाइज से वजन कम तो होता ही है साथ ही स्ट्रेस भी कम हो जाता है। इससे अपर बॉडी टोन्ड होती है। इसके लिए एक तकिया लें और जोर जोर से दिवार पर मारें। पहले बाएं हाथ से ऐसा करें फिर दाएं हाथ से ऐसा करें। इससे आर्म फैट को कम किया जा सकता है।

सुबह खाली पेट कच्चा नारियल खाने के क्या फायदे हैं, शरीर के इन अंगों पर करता है असरदार काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल