1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मियों में लगाएं पुदीने का पौधा, ऐसे करें देखभाल, सूखे बिना ताजे रहेंगे पत्ते

गर्मियों में लगाएं पुदीने का पौधा, ऐसे करें देखभाल, सूखे बिना ताजे रहेंगे पत्ते

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 18, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 05:03 pm IST

क्या आप गर्मियों के मौसम में पुदीने के पौधे को गमले में उगाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस तरीके को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए।

पुदीने का पौधा- India TV Hindi
पुदीने का पौधा Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुदीने में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। पुदीने में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप पुदीने का इस्तेमाल खाने-पीने की कई चीजों में कर सकते हैं। आइए पुदीने के पौधे को उगाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

फॉलो करें ये प्रोसीजर

पुदीने का पौधा लगाने के लिए आपको लगभग 6 से 8 इंच के गमले की जरूरत पड़ेगी। गमला खरीदने से पहले उसके नीचे पानी निकलने वाले छेद को चेक करना न भूलें। गमले में मिट्टी के लिए आप भुरभुरी मिट्टी में नारियल का भूसा और वर्मीकम्पोस्ट मिक्स कर सकते हैं। अब आप गमले में पुदीने का पौधा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

गौर करने वाली बात

पुदीने की नीचे की पत्तियों को तोड़कर थोड़ी देर के लिए पानी में रख दीजिए। इसके बाद गमले की मिट्टी में 2 इंच की गहराई तक जगह बनाएं और हल्का सा दबाकर पुदीने के बीजों को छिड़क दीजिए। अब इसके ऊपर से हल्की मिट्टी की लेयर एड कर लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुदीने के पौधे को 6 से 8 घंटे की धूप की जरूरत होती है।

कब डालना चाहिए पानी?

पुदीने के पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। जब पौधे की मिट्टी सूखने लग जाए, तब आप पौधे में पानी डाल सकते हैं। लेकिन अगर पौधे में नमी है, तब आपको इसमें पानी नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा आपको पुदीने के पौधे को तेज धूप में नहीं रखना चाहिए वरना पुदीने के पौधे की पत्तियां जल सकती हैं। अगर आप इस तरीके से पुदीने के पौधे की देखभाल करते हैं, तो आपका पौधा हरा-भरा रहेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल