1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी नारियल क्रश पिया है? इतना स्वादिष्ट कि भूल जाएंगे सिम्पल नारियल पानी

क्या आपने कभी नारियल क्रश पिया है? इतना स्वादिष्ट कि भूल जाएंगे सिम्पल नारियल पानी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 17, 2025 11:00 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 12:15 pm IST

क्या आपने कभी नारियल क्रश की रेसिपी को ट्राई करके देखा है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

कोकोनट क्रश- India TV Hindi
कोकोनट क्रश Image Source : FREEPIK

नारियल क्रश बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल क्रश बनाने के लिए आपको एक स्पून नारियल की मलाई, हाफ कप नारियल का पानी, हाफ कप नारियल का दूध, दो स्पून चीनी और थोड़े से बर्फ के टुकड़ों की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले नारियल का पानी निकाल लीजिए। इसके बाद नारियल की मलाई को भी अलग करके निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब नारियल का दूध निकालने के लिए आपको मिक्सर में कच्चा नारियल और थोड़ा सा पानी डालना है और फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लेना है।

तीसरा स्टेप- अब आपको इस मिक्सचर को किसी भी मलमल के कपड़े की मदद से बांधकर छान लेना है। नारियल के इस दूध को लगभग तीन से चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद आपको मिक्सर में नारियल की मलाई और दूध के साथ-साथ चीनी, नारियल का पानी और बर्फ के टुकड़े डालने हैं।

पांचवां स्टेप- अब एक बार फिर से मिक्सर ऑन कर सभी चीजों को पीस लीजिए। नारियल के इस क्रश को एक गिलास में निकाल लीजिए।

छठा स्टेप- गार्निशिंग के लिए आप थोड़ी सी मलाई और पिसे हुए नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यकीन मानिए नारियल क्रश का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस रेसिपी को एक बार टेस्ट करने के बाद आप नारियल के पानी का स्वाद भूल जाएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि कोकोनट क्रश आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल क्रश में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल