1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कहीं कड़वा न निकल जाए खीरा, खरीदने से पहले इस तरह से कर सकते हैं पहचान

कहीं कड़वा न निकल जाए खीरा, खरीदने से पहले इस तरह से कर सकते हैं पहचान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 17, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 05:03 pm IST

गर्मियों में कई लोग सलाद में पोषक तत्वों से भरपूर खीरा खाना शुरू कर देते हैं। क्या आप अच्छे खीरे की पहचान करने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं?

अच्छे खीरे की पहचान कैसे करें?- India TV Hindi
अच्छे खीरे की पहचान कैसे करें? Image Source : FREEPIK

खीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आपने खीरा खरीदते समय कुछ बातों पर गौर नहीं किया, तो आप कड़वे खीरे पर अपने पैसे बर्बाद कर देंगे। आइए कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप मीठे और अच्छी क्वालिटी के खीरे की आसानी से पहचान कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात

बताया जाता है कि देसी खीरा मीठा होता है लेकिन हाइब्रिड खीरा कड़वा हो सकता है। यानी अगर आप अच्छी क्वालिटी का खीरा खरीदना चाहते हैं तो आपको देसी खीरा ही खरीदना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो खीरा हरेपन पर हो और बीच से पीले रंग का हो, उसकी क्वालिटी अच्छी निकल सकती है। आपको दानेदार छिलके वाले खीरे को खरीदने की कोशिश करनी चाहिए।

शेप पर ध्यान देना चाहिए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खीरे की शेप को देखकर भी उसकी मिठास या फिर कड़वाहट के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्यादा बड़े या फिर ज्यादा छोटे साइज के खीरे कड़वे निकल सकते हैं, इसलिए आपको मीडियम साइज्ड खीरा खरीदना चाहिए।

सफेद धारी वाला खीरा न खरीदें

अगर आपको खीरे पर सफेद रंग की धारियां नजर आ रही हैं, तो आपको इस तरह के खीरे को नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप कड़वे खीरे के ऊपर अपने पैसे और अपना टेस्ट बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, तो आपको इस तरह की टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए। 

अगली बार आप जब भी खीरा खरीदने के लिए जाएं, तो इन तरीकों को जरूर आजमाएं और मीठा खीरा खरीदें। गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन करने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगा सकते हैं। कुल मिलाकर खीरा आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल