1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Rahul Dravid Motivational Quotes: जीवन में बनना चाहते हैं सफल तो गांठ बांध लें राहुल द्रविड़ की ये बातें

Rahul Dravid Motivational Quotes: जीवन में बनना चाहते हैं सफल तो गांठ बांध लें राहुल द्रविड़ की ये बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 09, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 06:53 pm IST

सफलता के लिए जरूरी है कोशिश करना और निरंतर प्रयास करते रहना। राहुत द्रविड़ का भी यही मानना है। उनके विचार आपको मोटिवेट करने और सफलता की राहे आसान बनाने में मदद कर सकती है। यहां पढ़ें राहुत द्रविड़ के प्रेरक विचार।

Rahul Dravid Motivational Quotes- India TV Hindi
Rahul Dravid Motivational Quotes Image Source : PTI

राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें क्रिकेट जगत में "द वॉल" और "मिस्टर डिपेंडेबल" के नाम से जाना जाता है। उनकी तकनीक, धैर्य और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल आज भी दी जाती है। द्रविड़ ने 1996 से 2012 तक लगभग 16 सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। वह भारतीय टीम के कप्तान भी रहे। द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का विश्व रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। राहुल जितने कमाल के खिलाड़ी थे, उनकी पर्सनालिटी एक शांत और संयमित जो लोगों को बहुत कुछ सीखाती है। उनके विचार लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम राहुल द्रविड़ के मोटिवेशनल, इंस्पिरेशन कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़ें राहुल द्रविड़ के प्रेरक अनमोल विचार। 

  1. सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। बल्कि आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा और अपने गेम को बेहतर बनाना होगा।
  2. जो इंसान धैर्य रख सकता है, उसे सफलता भी जरूर मिलती है।
  3. जब तक आप अपने आप से अपना बेस्ट नहीं मांगेंगे। तब तक आपको अपना बेस्ट नहीं मिलेगा।
  4. आप बदले के लिए नहीं खेलते, बल्कि आप सम्मान और गर्व के लिए खेलते हैं।
  5. किसी भी सपने को कभी अकेले पूरा नहीं किया जा सकता।
  6. क्रिकेटर्स या किसी भी पेशे में करियर के शुरुआती सालों में एक पहचान बन जाती है। फिर तब चाहे आपको वो पहचान पसंद हो या ना हो, आपको उसी पहचान के साथ बचे हुए जीवन को जीना पड़ता है।
  7. सच कहूं तो सफल होने के लिए करोड़ों रास्ते हैं, लेकिन मैं नहीं बता सकता कि आपके लिए कौन सा रास्ता सही है। हम सभी को अपने-अपने रास्ते खुद चुनने पड़ते हैं।
  8. मैं कई बार असफल हुआ, लेकिन मैंने कभी कोशिश करना नहीं छोड़ा। जीवन में कुछ हासिल करने के लिए वैसे भी हार और असफलता से ज्यादा मायने कोशिश रखती है।
  9. हर सफल क्रिकेट करियर सिर्फ आपके बलिदान से नहीं बनता, बल्कि इसमें कई और लोग भी शामिल होते हैं। इसलिए अगर आप अच्छा करते हैं, तो आपसे प्यार करने वालों को भी खुशी होती हैं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल