1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के मौके पर हाथों पर लगाएं सिंपल मेहंदी, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन्स

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के मौके पर हाथों पर लगाएं सिंपल मेहंदी, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन्स

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 08, 2022 11:20 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 11:20 pm IST

Raksha Bandhan: 11 अगस्त को राखी मनाई जाएगी। इस खास त्योहार के दिन महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगवाती हैं। आप भी इन डिजाइनों के मदद से सिंपल बैक एंड फ्रंट मेहंदी लगा लकते हैं।

सिंपल मेहंदी- India TV Hindi
सिंपल मेहंदी Image Source : INSTAGRAM

Raksha Bandhan: 11 अगस्त को रक्षाबंधन है और सभी बहनें राखी की शॉपिंग करने में जुट चुकी हैं। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए बेहद खास होता है। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए भाई अपनी बहन को खूबसूरत तोहफे देते हैं। राखी के शुभ अवसर पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। बहनों में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के लिए न सिर्फ अलग-अलग डिजाइन की राखियां खरीदती हैं, बल्कि हाथों में मेहंदी भी रचवाती हैं। अगर आप मार्केट में जाकर मेहंदी लगवाने के बजाय घर पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन आपके काम आ सकते हैं। देखिए ये प्यारी मेहंदी की डिजाइन।

ऐरबिक डिजाइन 

आज कल ऐरबिक मेहंदी का ट्रेंड है। इसके डिजाइंस बहुत सिंपल और सुंदर होते हैं। इनको लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।ऐरबिक  मेहंदी के डिजाइन काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। ऐरबिक मेहंदी के फुल हैंड या फिर हाफ हैंड डिजाइन  ट्राई कर सकती हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप डिजाइन अपनी ड्रेस या फिर फंक्शन के हिसाब से सेलेक्ट करें। 

instagram
Image Source : INSTAGRAMसिंपल मेहंदी

Beauty Tips: मेकअप लगाने से पहले करें ये खास उपाय, चेहरे पर आएगा शानदार निखार

फ्लोरल मेहंदी

फ्लोरल डिजाइन यानी फूल के डिजाइन वाला मेहंदी हमेशा चलन में रहती है। ऐसे में इस बार आप इस डिजाइन की मेहंदी ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि ये दिखने में भी अच्छी लगती है और लगाने में भी आसान होती है। ये डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों को एक खूबसूरत लुक देगा बल्कि आपकी ड्रेस में चार-चांद लगा देगा। इसमें आप जाल वाली मेहंदी को भी ट्राई कर सकती हैं।

instagram
Image Source : INSTAGRAMमेंहदी

शेडेड मेहंदी

अगर आप सबसे आसान मेहंदी लगाना चाहती हैं तो शेडेड मेहंदी सबसे बेस्ट है। इसमें बाहर की ओर आउटलाइन बनाकर उसे अंदर की ओर शेड देकर भरा जाता है। शेडिंग करना काफी आसान काम है, इसलिए यह बिना टेंशन के बन जाती है।

instagram
Image Source : INSTAGRAMमेंहदी

बेल डिजाइन

यह दिखने में बेहद सुंदर लगती है और सभी को पसंद भी आती है। इसे बनाना काफी आसान है क्योंकि इसमें न तो ज्यादा मेहनत लगती है और देखने में भी बहुत स्टाइलिश लगती है। इसमें आपको हाथों पर लगाने के लिए कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, आप फूलों से लेकर बेल तक के अलग-अलग ब्रेसलेट पैटर्न को सेलेक्ट कर सकती हैं। 

instagram
Image Source : INSTAGRAMसिंपल मेहंदी

हाथों में भरी हुई मेहंदी

जिन लोगों के पास समय है और वे अच्छी तरह से मेहंदी लगाना जानते हैं वे पूरे हाथों में भरी हुई मेहंदी लगा सकते हैं। ये आपके हाथों को एक बहुत ही सुंदर लुक देगी।आप इसमें फूल के साथ मोर डिजाइन भी बना सकती हैं और उंगलियों पर आप सिंपल अरबी शैली की बेल ट्राई कर सकती हैं।

instagram
Image Source : INSTAGRAMमेहंदी

 Vastu tips: घर की इस दिशा में लगाएं घड़ी, खुल जाएगा आपकी किस्मत का दरवाजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल