1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Beauty Tips: मेकअप लगाने से पहले करें ये खास उपाय, चेहरे पर आएगा शानदार निखार

Beauty Tips: मेकअप लगाने से पहले करें ये खास उपाय, चेहरे पर आएगा शानदार निखार

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 26, 2022 01:59 pm IST,  Updated : Jul 26, 2022 08:06 pm IST

Beauty Tips : अपने चेहरे पर मेकअप करने से पहले महज़ कुछ उपाय करने से आपकी चेहरे की चमक दोगुनी हो सकती है।

Beauty Tips- India TV Hindi
Beauty Tips Image Source : FREEPIK

Beauty Tips: मौसम चाहे कोई भी क्यों न हो हर मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। चेहरे की खूसूरती के लिए आपको अपनी स्किन के बारे में कुछ बाते जाननी होंगी। सबसे पहले तो आपकी स्किन ऑयली है या फिर ड्राई। साथ ही आपके स्किन को किस चीज़ से एलर्जी है और किससे नहीं। ये सब बातें यदि आपको पता होंगी तो आप अपनी स्किन को अच्छे से ट्रीट कर पाएंगी। 

ऐसे ही अपने चेहरे पर मेकअप करने से पहले महज़ कुछ उपाय करने से आपकी चेहरे की चमक दोगुनी हो सकती है। बिल्कुल सही सुना आपने। जैसा कि हमने बताया कि हर किसी की स्किन अलग होती है, लेकिन ये एक खास तरीका है, जो सभी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है। अक्सर लड़कियों को शिकायत रहती है कि मेकअप के बाद भी उनके चेहरे पर वो ग्लो नहीं आया जैसा वो चाहती थीं। या यूं लड़कियों को जो चमक अपने चेहरे पर चाहिए होती है वो नहीं मिलती। 

Beauty Tips: इस तरह खीरे का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं, कुछ हफ्तों में स्किन पर आएगी गज़ब की चमक

यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक खास उपाय। जो बेहद आसान हैं। सबसे पहले आप ढेर सारी आइस क्यूब्स लें। इन्हें एक बड़े से बाउस में डाले और इसमें पानी मिलाएं। बर्फ वाले बाउल को अच्छे से पानी से भर लें। फिर अपने चेहरे को इस बाउल में डालें। हालांकि ये काफी ठंडा होगा लेकिन आप कोशिश करें अपने चेहरे तो पानी के अंदर रखने की। सांस लेने के बाद बार-बार ये प्रक्रिया लगभग 10 मिनट तक करते रहें। 

आलिया भट्ट की इस येलो ड्रेस की कीमत सुनकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप, 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस के लुक ने खींचा ध्यान

ऐसा करने से आपकी स्किन हल्की-हल्की गुलाबी हो जाएगी। ऐसे में आपको घबराना नहीं है। 10 मिनट बाद अपने चेहरे को हल्के-हलके हाथ से साफ कर लें। आपको अपना चेहरा बेहद प्यारा और मुलायम लगेगा। इसके बाद आप अपने चेहरे पर मेकअप लगाएं। आप देखेंगी मेकअप काफी आसानी से आपकी स्किन के साथ मिलने लगेगा और स्किन पर शानदर तरीके से बैठने लगेगा। इस तरह मेकअप करने ये लंबे समय तक एक जैसा ही रहता है। 

आप इस तरीके को बिना उपाय के भी आजमा सकते हैं। या यूं कहे आप इसे अपना मॉर्निंग रुटीन भी बना सकते हैं। रोजाना सुबह उठकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको नैचूरल गुलाबी गाल और चेहरा मिलेगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल