1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घंटों नहीं सिर्फ 15 मिनट की वॉक से कम हो जाएगा वजन, बस अपना लें ये तरीका, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर

घंटों नहीं सिर्फ 15 मिनट की वॉक से कम हो जाएगा वजन, बस अपना लें ये तरीका, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 06, 2025 05:51 pm IST,  Updated : May 06, 2025 05:51 pm IST

Weight Loss By Walking 15 Minutes: रोजाना 1 घंटे की वॉक करने का जिन लोगों के पास समय नहीं है वो सिर्फ 15 मिनट इस तरह से वॉक करके भी अपना वजन घटा सकते हैं। महीनेभर में फर्क नजर आने लगेगा। जानिए आपको इसके लिए क्या करना होगा।

वजन घटाने के लिए कितनी देर वॉक करें- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए कितनी देर वॉक करें Image Source : FREEPIK

आजकल हर कोई वजन कम करने के लिए जिम जा रहा है। जिम जाकर लोग घंटों कड़ी कसरत करते हैं। साथ ही तरह तरह की डाइट फॉलो करके वजन घटाने की कोशिश में लगे रहते हैं। वजन घटाने के लिए वॉक को बेहतरीन माना जाता है। हालांकि कुछ लोग समय की कमी के कारण घंटों वॉक में समय नहीं बिता सकते। ऐसे में सिर्फ 15 मिनट की वॉक से भी आसानी से वजन कम किया जा सकता है। जी हां वजन घटाने के लिए अब आपको अपने दिनभर में से सिर्फ 15 मिनट का समय निकालना है। इन 15 मिनट में आप तेजी से बढ़ रहे वजन को आसानी से घटा सकते हैं। चलिए जानते है कि वजन घटाने के लिए आपको कब, कैसे और क्या करना होगा? 

ज्यादा वजन आपकी सेहत पर सीधा असर डालता है। बॉडी मास इंडेक्स के मुताबिक ही वजन होना चाहिए। अगर आपका वजन बॉडी मास इंडेक्स से कम और ज्यादा होगा, तो ये चिंता करने वाली बात है। इसके लिए रोजाना ऐसी वॉक करें जिसमें आपके पसीने छूट जाएं। बोलना भी मुश्किल हो जाए। इससे तेजी से वजन पर असर होगा।

15 मिनट की वॉक से कम होगा वजन

वजन घटाने के लिए 1 घंटे की वॉक करने का समय जिन लोगों के पास नहीं है वो सिर्फ 15 मिनट की वॉक कर सकते हैं। पूरे दिन में जब भी समय मिले आप 15 मिनट तेज स्पीड में रनिंग या जॉगिंग कर लें। इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। बेहतर होगा कि सुबह उठकर वॉक पर जाएं। इस समय की जाने वाली वॉक सबसे ज्यादा फायदा करती है। हालांकि, आप रात या शाम में भी वॉक कर सकते हैं। यह भी आपको कई तरह के फायदे देती है। लेकिन ध्यान रहे कि ये नॉर्मल वॉक नहीं होनी चाहिए। इस वॉक में आपको जितना तेज हो सके भागना है। आप जितना तेज रनिंग करोगे उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न होंगीं और वजन भी कम होगा।

रनिंग के साथ डाइट में भी करें बदलाव

वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं कई दूसरी चीजें भी जरूरी हैं। जिसमें डाइट सबसे अहम है। सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव लेकर आएं। पौष्टिक खाना, फैट फ्री खाना खाएं, समय से सोना, सही मात्रा में पानी पीना, जंक फूड से खुद को दूर करने की आदत बना लें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल