1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Rid Of Rats: क्या आप भी हैं चूहों से परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Rid Of Rats: क्या आप भी हैं चूहों से परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 17, 2022 02:14 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 02:17 pm IST

Rid Of Rats:घर पर चूहों का होना किसी आफत से कम नहीं है। ये घर पर मौजूद हर एक चीज कुतर डालते हैं फिर चाहे वो अनाज, कपड़े हो या फिर कोई अन्य महंगा समान है।

indiatv- India TV Hindi
Rid Of Rats

Rid Of Rats: घर में कुछ भी चीज रखने से पहले हमारे मन में चूहा का ख्याल जरूर आता है। घरों में अक्सर चूहें या तो कोई वायर काट देते है या खाने के सामान को कुतर डालते है या फिर कीमती कपड़ों को काट डालते है। वहीं समस्या तब और ज्‍यादा हो जाती है जब चूहे आपके घर में बिल बनाकर रहने लगते हैं। वहीं चूहों से कई जानलेवा बीमारियां भी होती है। ऐसे में इन्‍हें घर से भगाना ही एक मात्र उपाय है। चालिए आज इस खबर में जानते हैं चूहों को घर से भगाने के कुछ उपाय।

पिपरमेंट

कहा जाता है कि चूहों को पिपरमेंट की गंध पसंद नहीं होती है। अगर आप घर के हर कोनों में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें तो चूहे अपने आप भाग जाएंगे। 

तंबाकू

तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन, यह चूहों को घर से भगाने के लिए आपके काम आ सकता है, क्योंकि इसमें  नशीले पदार्थ मौजूद होते हैं जिसे खाने से चूहे बेहोशी की हालत में आ जाते हैं। इसके लिए एक कटोरी में चुटकी भर तम्बाकू लें। इसमें 2 छोटी चम्मच देसी घी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर बेसन या आटा डालकर गोलियां तैयार कर लें। इसे उस जगह रखें जहां से चूहों का आना-जाना होता है। ऐसा करने से चूहे इसे खाएंगे और बेहोशी की हालत में आते ही घर से बाहर निकल जाएंगे।  

पुदीना

चूहों को पुदीने की महक बर्दाश्त नहीं होती है। अगर आप बिल के बाहर अगर पुदीने की पत्तियां रख देंगे तो चूहे बिल के बाहर आ जाएंगे और दोबारा आपके घर नहीं आएंगे।

Face Care Tips: चेहरे पर हो गए है दाग तो बस बेसन में मिलाएं ये खास चीजें, होगा निखार

काली मिर्च

घर से चूहों को भगाना के लिए उस जगह काली मिर्च डाल दें, जहां वो छिप जाते हैं। ये तरीका कारगर हो सकता है। 

लाल मिर्च 

खाने में इस्तेमाल की जाने वाली लाल मिर्च चूहों को भगाने का अच्छा तरीका माना गया है। घर के जिन जगहों पर चूहों का आतंक फैला रहता है वहां पर इसका छिड़काव इन्हें भगाने में मददगार साबित होता है।

फिटकरी 

फिटकरी चूहे का दुश्मन होता है। इसके लिए आप फिटकरी के पाउडर का घोल बना लें और बिल के पास छिडकाव कर दें।

तेजपत्ता

तेजपत्ता चूहों को मारने के लिए एक अचूक उपाय है। इसकी खुशबु से चूहे भाग जाते हैं। आप घर के उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं। 

कपूर 

घर में कपूर की गोलियां को पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इन्हे इन्हें चूहे भगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी गंध से चूहों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है और वो घर से बाहर निकल जाते हैं। 

बाल

चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल, क्योंकि इससे चूहे दूर रहते हैं। इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है। 

Glowing Skin Face Packs: चेहरे पर लाना चाहते हैं चांद सा निखार, तो आज ही लगाएं फल और सब्जियों से बने फेस पैक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल