1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सामंथा रुथ का पावर मॉर्निंग रुटीन, 21 दिन में सूजन और पेट की चर्बी होने लगेगी कम, सुबह उठकर करें ये काम

सामंथा रुथ का पावर मॉर्निंग रुटीन, 21 दिन में सूजन और पेट की चर्बी होने लगेगी कम, सुबह उठकर करें ये काम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 06, 2026 11:19 am IST,  Updated : Apr 06, 2026 11:19 am IST

Samantha Ruth Fitness: एक्ट्रेस सामंथा रुथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती है। इसके लिए वो सुबह उठकर खास पावर मॉर्निंग रुटीन को फॉलो करती हैं। इससे 21 दिनों में सूजन और पेट की चर्बी कम होने लगेगी।

सामंथा की फिटनेस- India TV Hindi
सामंथा की फिटनेस Image Source : INSTA: SAMANTHARUTHPRABHUOFFL

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि इसके लिए एक्ट्रेस एक्सरसाइज से लेकर डाइट का बहुत ख्याल रखती हैं। सामंथा सुबह उठकर अपना पावर मॉर्निंग रुटीन फॉलो करती हैं जो उन्हें दिन भर तरोताजा और एक्टिव रखने में मदद करता है। एक्ट्रेस ने सुबह उठने के बाद अपनाई जाने वाली अपनी आठ आदतों के बारे में भी बताया, जिनसे सूजन कम होती है और बॉडी की सेल्फ हीलिंग की क्षमता बढ़ती है। आप भी लाइफस्टाइल में बदलाव करके खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं।

सामंथा का पावर मॉर्निंग रुटीन

  1. पहले एक घंटे तक फोन का इस्तेमाल नहीं करना है।

  2. पांच मिनट तक मौन में गहरी, सचेत सांसें लें।

  3. धीमी सांस लेने से आपकी वेगस तंत्रिका सक्रिय हो जाती है, जो आपके दिमाग को बताती है कि आप सेफ हैं। इससे आपका दिमाग बेहतर काम करता है और वजन घटाना आसान है जाता है।

  4. जागने के 10 मिनट के भीतर अपने चेहरे पर धूप पड़ने दें।

  5. सुबह उठकर गर्म पानी में नींबू, हल्दी, सेब का सिरका, लाल मिर्च पाउडर अगर आप चाहें तो और थोड़ा सा ऑर्गेनिक जैतून का तेल मिलाकर पी जाएं।

  6. बैलेंस नाश्ता करें जिससे आपका ब्लड शुगर स्थिर रहे और दिन भर आपको मीठे स्नैक्स खाने की जरूरत न पड़े।

  7. सुबह 11:00 बजे से पहले अपने शरीर को मूव करें और एक्सरसाइज करें।

  8. नाश्ते के बाद अपनी कॉफी या चाय पीजिए।

अगर आपकी सुबह की शुरुआत सही हो तो इससे पूरे दिन हर चीज पर अच्छा असर पड़ता है। एक्ट्रेस सामंथा ने बताया कि अगर आप सब कुछ सही कर रहे हैं और फिर भी पेट की चर्बी कम नहीं हो रही है, त्वचा में झुनझुनी हो रही है और आप सुबह सूजे हुए चेहरे के साथ उठते हैं, तो शायद अब अपनी सुबह की दिनचर्या पर ध्यान देने का समय आ गया है। 

सुबह उठते ही न करें ये काम

जब आप सुबह उठते हैं, तो आपका स्ट्रेस हार्मोन स्वाभाविक रूप से हाई होता है। हालांकि यह नॉर्मल है, लेकिन इसके बाद आप क्या करते हैं ये महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर आप सुबह उठते ही फोन इस्तेमाल करते हैं, न्यूज देखते हैं, काम और ईमेल में लग जाते हैं, तो आपका तनाव दोगुना हो जाता है। सामंथा की मानें तो दिन शुरू होने से पहले ही, आपका दिमाग डोपामाइन की अगली खुराक की तलाश में रहता है, यही वजह है कि आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं या दिन भर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल