1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Silver Jewellery: काले हो चुके चांदी के जेवरों और बर्तनों को घर बैठे-बैठे आसानी से चमकाएं, नए जैसे आएंगे नज़र

Silver Jewellery: काले हो चुके चांदी के जेवरों और बर्तनों को घर बैठे-बैठे आसानी से चमकाएं, नए जैसे आएंगे नज़र

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 10, 2022 09:22 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 09:22 pm IST

Silver Jewellery:लगातार इस्तेमाल में न होने से चांदी से के जेवर काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इन टिप्स की मदद से आप अपने पुराने गहनों को नए जैसा बना देंगे।

Silver Jewellery- India TV Hindi
Silver Jewellery Image Source : INDIA TV

Silver jewellery: चांदी के गहने और बर्तन घर में रखे-रखे काले पड़ जाते हैं। जो देखने में बेहद खराब लगते हैं। कई बार लोगों को उन गहनों को पहनने का मन करता है, लेकिन उसमे आए कालेपन की वजह से लोग उसे नहीं पहनते। ऐसे में वे रखे रखे बेकार हो जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें घर बैठे-बैठे साफ कर सकते हैं। आप इन घरेलू टिप्स की मदद से घर बैठे मिनटों में चांदी के गहनों या बर्तन को नए जैसा चमका सकते हैं।

Baking Soda
Image Source : FREEPIKBaking Soda

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा एक नेचरल क्लींजर है। बेकिंग सोडा को गर्म पानी में डालकर पतला सा पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चांदी के जेवर या बर्तन पर लगाएं और किसी स्क्रब या ब्रश की सहायता से रगड़ें। इससे चांदी का कालापन दूर होगा और वो चमक उठेगी।

Vinegar
Image Source : FREEPIKVinegar

व्हाइट विनेगर 

व्हाइट विनेगर को गर्म पानी में डालकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और इस घोल में चांदी का जेवर और बर्तन डाल दें। 15 मिनट के बाद चांदी के जेवर को निकाल कर साफ़ पानी से धो लजिए और फिर कॉटन के कपड़े से पोछ लें अब जेवर या बर्तन एकदम नए चांदी की तरह नज़र आएंगे।

Aluminum Foil
Image Source : FREEPIKAluminum Foil

एल्युमिनियम फॉयल 

खाना पैक करने वाला एल्युमिनियम फॉयल भी चांदी के सामान को चमका कर नए जैसा कर देगा। एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी में चांदी के जेवर डाल दें। कुछ देर रहने दें और फिर उसको पानी से निकाल कर एल्युमिनियम फॉयल से रगड़ें। इससे चांदी का कालापन दूर हो जाएगा।

toothpaste
Image Source : FREEPIKtoothpaste

टूथपेस्ट 

टूथपेस्ट सिर्फ आपके दांतों को ही नहीं चमकाता, बल्कि चांदी के सामान को भी चमकाने की ताकत रखता है। किसी पुराने टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर अपनी पायल या किसी सिक्के या बर्तन पर रगड़ें। उसे अच्छी तरह रगड़ने के बाद इस चांदी को गर्म पानी में डाल दीजिए और कुछ वक्त बाद साफ पानी से धो लीजिए। चांदी हो गया एकदम नए जैसा। 

World Suicide Prevention Day 2022: जानिए क्यों मनाया जाता है 'वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे', क्या है इस बार की थीम?

Termites Remedies: दीमक की वजह से क्या आपका भी घर और फर्नीचर हो रहा है बेकार? इन आसान उपायों से उन्हें मिनटों में हटाएं

Home Tips: घर के दरवाजों में लगे हैंडल के गंदे काले दाग नहीं हो रहे हैं साफ़, तो उन्हें ऐसे मिनटों में चांदी की तरह चमकाएं

Home Remedies for Mosquitoes: क्या मच्छरों ने कर दिया है आपका भी जीना हराम? अब इन उपायों से उन्हें आसानी से भगाएं

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल