1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एक्ने से लेकर रैशेज तक सब गायब हो जाएंगे, बस जान लें शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

एक्ने से लेकर रैशेज तक सब गायब हो जाएंगे, बस जान लें शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

 Published : Jan 16, 2024 01:15 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 01:15 pm IST

शेविंग के बाद अक्सर चेहरे पर खुजली होती है और दाने निकल आते हैं। ऐसे में आप इन चीजों को अपनी स्किन पर लगा सकते हैं जो कि रैशेज और खुजली को कम करने में मदद करते हैं।

skin rashes and itching- India TV Hindi
skin rashes and itching Image Source : SOCIAL

शेविंग करने के बाद अक्सर स्किन में खुजली और दाने होने लगते हैं। ऐसे में पुरुष जो कि अपनी स्किन का उतना ध्यान नहीं रखते वो इसे ऐसे ही छोड़ देते हैं और कई घंटों व दिनों तक परेशान रहते हैं। जबकि इस स्थिति में आप चेहरे पर कुछ चीजों को लगाएं तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। न सिर्फ रैशेज से बल्कि लंबे समय तक रहने वाले इन दागों से भी जो कि चेहरे की चमक छीन लेने का काम करते हैं। तो, आज हम आपको बताएंगे कि पुरुषों को शेविंग के बाद अपनी स्किन पर क्या लगाना चाहिए और ये कैसे काम करते हैं।

शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं

1. बर्फ लगाएं

शेविंग के बाद अगर आपको रैशेज को शांत करना है तो बर्फ को कपड़े में लपेट कर चेहरे पर लगाएं। ये धीमे-धीमे एक्ने को शांत करने के साथ स्किन में जलन व खुजली को कम करने का काम करती है। बर्फ एंटीबैक्टीरियल है जो कि एक्ने को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये रैशेज और खुजली को कम करता है। 

Winter skin care: गर्म पानी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रही है शरीर में खुश्की, आजमाएं ये घरेलू उपचार

2. चंदन और गुलाब जल

चंदन और गुलाब जल को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ये स्किन में रैशेज और खुजली को कम करने में मददगार है। ये स्किन को ठंडा करने के साथ रैशेज को कम करने में मददगार है। साथ ही ये त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में कमी ला सकता है। जैसे शेविंग के बाद दाने और इनके निशान को कम करने में मददगार है। तो, चंदन और गुलाब जल मिलाएं, चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से चेहरा वॉश कर लें।

आलू और मुल्तानी मिट्टी डल और पिग्मेंटेड स्किन के लिए है सबसे बड़ा समाधान, जानें कैसे करें इस्तेमाल

3. नारियल तेल

नारियल तेल को आप शेविंग करने के बाद चेहरे पर लगा सकते हैं। ये तेल आपकी स्किन को नरिश को करता है और इनमें नमी को लॉक करता है। साथ ही ये दाग-धब्बों के निशान को कम करता है और त्वचा में अंदर से चमक बढ़ाता है। इससे खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। तो, बस शेविंग के बाद आप इन टिप्स को अपनाएं और कई समस्याओं से छुटकारा पाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल