1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Swapna Shastra: सपने में पूजा के दीया को जलते या बुझते देखने से जुड़ा है आपका भविष्य, मिलते हैं कई तरह के शुभ-अशुभ संकेत

Swapna Shastra: सपने में पूजा के दीया को जलते या बुझते देखने से जुड़ा है आपका भविष्य, मिलते हैं कई तरह के शुभ-अशुभ संकेत

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 20, 2022 11:30 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 11:33 pm IST

Swapna Shastra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में दीया का जलना या बुझना कई तरह के अच्छे बुरे संकेत देता है।

Swapna Shastra: - India TV Hindi
Swapna Shastra: Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सपने में दीया जलते हुए देखना शुभ संकेत है
  • सपने में बुझता हुआ दीया देखना अशुभ माना जाता है

Swapna Shastra: कई बार हम जो दिनभर सोचते रहते हैं, वही चीज़ें अक्सर रात को हमारे सपने में आती हैं। हालांकि, कई बार ऐसे सपने भी आते हैं जिनका हमारी ज़िंदगी से कोई लेना देना नहीं होता है। ऐसे ही कुछ सपनों में से एक है पूजा के दीए को जलते या बुझते हुए देखना। दरअसल, सपने में पूजा का दीया देखना आपके जीवन के लिए शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। लेकिन किसी भी सपने के बारे में जानकर परेशान होने की बजाय आपको जीवन में सचेत रहने की आवश्यकता है। चलिए हम आपको बताते हैं अगर आप अपने सपने में जलता या बुझता हुआ दीया देखते हैं तो इसका क्या मतलब है?

DIya
Image Source : FREEPIKDIya

सपने में दीया जलाते देखना 

इस तरह का सपना आपके जीवन के लिए शुभ संकेत देता है। ऐसे सपने का यह मतलब है कि आप अपने जीवन में बहुत प्रगति करेंगे। दीया जलाने का सपना यह इशारा करता है कि आपका भविष्य उज्जवल है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। यदि आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो जल्द ही वो पूरी होने के संकेत हैं और यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो जल्द ही अच्छी नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

DIya
Image Source : FREEPIKDIya

सपने में कई दीये जलते हुए देखना 

यदि आप सपने में कई दीये एक साथ जलते हुए देखते हैं तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको जीवन में सफलता मिलने वाली है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बल्कि ऐसा सपना यह बताता है कि आपको मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। इस तरह का कोई भी सपना आपके जीवन के लिए शुभ फल देता है। 

Janmashtami 2022:जन्माष्टमी के पर अपनों को भेजें प्रेम से सजे ये मैसेज, Whatsapp-Facebook पर भी करें पोस्ट

DIya
Image Source : FREEPIKDIya

बुझा हुआ दीया देखना

ज्योतिष की मानें तो बुझा हुआ दीया देखना आपकी इच्छाशक्ति की कमी, मान सम्मान की हानि, शारीरिक समस्याओं और असफलता का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना शुभ नहीं होता है, ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके साथ कुछ बहुत बुरा घटने वाला है। आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने वाले हैं। सपने में बुझा हुआ दीपक देखना आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने का संकेत है। इस तरह का सपना आपके जीवन में धन हानि की ओर भी इशारा करता है।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Tree Worship Benefits: इन वृक्षों में होता है लक्ष्मी का वास, इनकी पूजा करने से धन-संपत्ति से भर जाता है घर

World Photography Day 2022: काफी पुराना है फोटोग्राफी का इतिहास, 194 साल पहले ली गई थी दुनिया की पहली तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल