1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सालों साल बनी रहेगी जींस की चमक, बस धोते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान!

सालों साल बनी रहेगी जींस की चमक, बस धोते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान!

 Published : Feb 26, 2024 07:15 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 07:15 pm IST

जींस को कितने दिन में धोना चाहिए? कभी आपने ऐसे सवालों के बारे में सोचा है। अगर हीं तो सोचना चाहिए क्योंकि इस बारे में जानकर ही आप जींस धोने के सही तरीके के बारे में जान पाएंगे जिससे इसका रंग फेड फेड न हो।

tips for jeans washing- India TV Hindi
tips for jeans washing Image Source : SOCIAL

ज्यादातर लोगों को जींस धोने के तरीके के बारे में मालूम नहीं होता है। वो लगातार जींस को बाकी कपड़ों की तरह धोते रहते हैं जिससे ये जल्दी खराब हो जाते हैं और जींस का रंग उड़ जाता है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि जींस धोने का सही तरीका क्या है। साथ ही जींस को कितने दिन पर धोना चाहिए। साथ ही आज हम जानेंगे कि जींस को गर्म पानी से धोना चाहिए या फिर ठंडे पानी से। इसके अलावा जींस में ऐसी कौन सी चीज डालें कि इसकी रंगत बरकरार रहे। तो, आइए जानते हैं जींस के बारे में ये तमाम चीजें विस्तार से।

जींस को कितने दिन में धोना चाहिए?

जींस को हफ्ते में केवल 1 बार ही धोना चाहिए। अगर आप इससे कम दिनों के अंदर बार-बार धोते हैं तो जींस की रंगत खराब हो सकती है और इसका टैक्सचर भी खराब हो सकता है। इसके अलावा जींस हल्का नजर आ सकता है। इतना ही ब्लैक टाइप की जींस तो पूरी तरह से खराब हो सकती है। 

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल पकोड़े वाली कढ़ी, जानें इसकी खास पंजाबी रेसिपी

 

जींस धोने का तरीका

1. ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

जींस धोने के लिए आपको हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी जींस को गर्म पानी से न धोएं। ये एक बार में ही इसकी पूरी रंगत को खराब कर देता है। इसके अलावा कोशिश करें कि जींस को धोते समय बिलकुल सॉफ्ट डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। किसी भी हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल आपकी जींस को पूरी तरह से खराब कर सकता है।

jeans washing
Image Source : SOCIALjeans washing

घर पर ही इन चीज़ों से बनाएं मेकअप रिमूवर, एक ही स्वाइप में उतर जाएगा भारी से भारी मेकअप

2. सिरका डालकर धोएं

जींस धोते समय इसमें सिरका मिला लें। ऐसा करना जींस को आसानी से धोने में मदद कर सकता है। इसके अलावा सिरका जींस की रंगत को पक्का करने में मदद करता है जिसके बाद इस का रंग नहीं निकलता है। तो, आपको करना ये है कि धोने के बाद जींस को 1 घंटे के लिए सिरके के पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करना जींस की रंगत को पक्का करने में मदद करता है। तो, जींस धोते समय इन बातों का ख्याल रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल