1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मियों की चिलचिलाती धूप में नहीं उड़ेगा कपड़ों का रंग, बस आज़माए ये शानदार टिप्स

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में नहीं उड़ेगा कपड़ों का रंग, बस आज़माए ये शानदार टिप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 26, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 01:05 pm IST

How To Prevent Clothes From Fading In Sun: गर्मियों में तेज धूप में कपड़ा सुखाने से इसकी रंगत खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आप इन टिप्स को फॉलो करें तो गर्मियों में बिना किसी नुकसान के अपने कपड़ों को आसानी से सूखा सकते हैं।

धूप में कपड़ों का रंग उड़ने से बचाने के तरीके- India TV Hindi
धूप में कपड़ों का रंग उड़ने से बचाने के तरीके Image Source : UNSPLASH

गर्मियों में कपड़े कुछ ही घंटों में सुख जाते हैं लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि कड़कती धूप में कपड़े का रंग बहुत तेजी से उड़ता है। ऐसे में अगर हम सर्दियों की तरह कपड़ों को धूलकर रख दें और दिनभर इसे सूखने दें तो शाम तक इसकी रंगत खराब हो सकती है। इसकी वजह से चटक रंग के कपड़ों खासकर कि काला, नीला, गुलाबी और लाल कपड़ों का रंग फीका  पड़ सकता है। तो, चलिए जानते हैं इस मौसम में कपड़े को फेड होने से कैसे बचाएं?

गर्मियों में कपड़े का रंग निकलने से कैसे बचाएं?

  • शाम में कपड़े धोएं: गर्मियों में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि दिन के समय कपड़ों को धोने से बचें। इसकी जगह शाम के समय अपने कपड़ों को धोएं। ऐसा करने से कपड़े रात तक या सुबह होने तक सूख भी जाते हैं और धूप की तेज गर्मी से बच भी जाते हैं। इस तरह से आपके कपड़ों की रंगत बची रहती है और इन्हें नुकसान भी नहीं होता है।

  • नमक और फिटकरी का इस्तेमाल: कपड़ों को धोने से पहले, एक बाल्टी ठंडे पानी में एक मुट्ठी फिटकरी का पाउडर और दो चम्मच साधारण नमक मिलाकर 1-2 घंटे के लिए भिगो दें। इस टिप्स को फॉलो करने से कपड़े का रंग नहीं उड़ता है।

  • छांव वाली जगह फैलाएं: कपड़ों को छांव वाली जगह पर फैलाएं। ऐसा करना इसकी रंगत को बचाए रखने में मदद करता है। साथ ही ध्यान रखें कि पूरे दिन कपड़ों को फैले हुए न छोड़ें। सूखने के कुछ ही देर बाद कपड़ों को हटा लें। इससे ये नुकसान से बचे रहेंगे।

  • हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल: गर्मियों में कपड़ों का रंग फीका पड़ने से बचाने के लिए, तेज रसायनों या ब्लीच वाले डिटर्जेंट के बजाय हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। कपड़े धोते समय हमेशा ठंडे पानी का उपयोग करें।

  • कपड़ों को उल्टा करके फैलाएं: कभी भी कपड़ों को उल्टा करके फैलाना चाहिए। गर्मियों में इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है नहीं तो कपड़ों की रंगत बिगड़ सकती है और तुरंत इनका रंग उड़ सकता है। तो, गर्मियों में अगर आप इन तीन बातों का ख्याल रखते हुए अपना सुखाएं तो आपते कपड़ों की  रंगत और चमक दोनों बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल