1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लटके हुए पेट से पाएं छुटकारा, फैट बर्न करने के लिए डेली रूटीन में जरूर शामिल करके देखें ये एक्सरसाइज

लटके हुए पेट से पाएं छुटकारा, फैट बर्न करने के लिए डेली रूटीन में जरूर शामिल करके देखें ये एक्सरसाइज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 04, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 06:30 am IST

क्या आप भी अपने थुलथुले पेट से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको महज एक महीने तक कुछ एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए।

वजन घटाने वाली एक्सरसाइज- India TV Hindi
वजन घटाने वाली एक्सरसाइज Image Source : PEXELS

क्या आपके पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी भी पिघलने का नाम नहीं ले रही है? अगर आप बैली फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज नियम से कुछ एक्सरसाइज करनी शुरू कर देनी चाहिए। इस तरह की एक्सरसाइज आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकती हैं। आपको फैट बर्न करने के लिए इन तीन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

रोजाना प्लैंक कर घटाएं वजन

प्लैंक करने से आपके पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लैंक करने से आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। हालांकि, आपको शुरुआत में 30 सेकेंड तक प्लैंक (कोहनियों और पंजों के बल शरीर को सीधा रखना) करना है। धीरे-धीरे ही प्लैंक के समय को बढ़ाएं वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

रूटीन में शामिल कर सकते हैं ब्रिज एक्सरसाइज

बढ़ते हुए वजन पर काबू पाने के लिए आप ब्रिज एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और फिर अपने घुटनों को मोड़ लें। इसके बाद हिप्स को ऊपर उठाएं और कुछ सेकेंड्स के लिए होल्ड करें। बैली फैट से छुटकारा पाने के लिए आपको 10-15 बार ब्रिज एक्सरसाइज को रिपीट करना होगा।

मददगार साबित हो सकते हैं पुशअप्स

कैलोरी बर्न करने के लिए अक्सर पुशअप्स करने की सलाह दी जाती है। पुशअप्स की मदद से आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। हर रोज 10 से 15 पुशअप्स करने से आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी पिघलने लगेगी। इसके अलावा पुशअप्स आपकी मसल्स को टोन करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल