1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भाप या आंच से जलने पर आज़मा लिया ये देसी उपाय तो नहीं पड़ेंगे छाले, भर जाएगा घाव

भाप या आंच से जलने पर आज़मा लिया ये देसी उपाय तो नहीं पड़ेंगे छाले, भर जाएगा घाव

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 11, 2024 11:27 am IST,  Updated : Sep 11, 2024 12:08 pm IST

भाप या आंच से हाथ हल्का जल गया है तो छाले न पड़े इसलिए आप इन कुछ देसी नुस्खों को आज़मा लें। अगर आप ये उपाय आज़माएंगे तो न जलन होगी और न ही जलने के बाद ये फफोले और दाग के रूप में नजर आएंगे

जलने पर आजमाएं ये देसी उपाय- India TV Hindi
जलने पर आजमाएं ये देसी उपाय Image Source : SOCIAL

कई बार खाना बनाते समय हमारा हाथ कड़ाही या कुकर में चिपक जाता है तो कई बार तेल छलककर हमारे शरीर के किसी अंग पर गिर जाता है। ऐसे में तेज दर्द और जलन होने लगता है और लोगों को समझ में नहीं आता है कि क्या करना चाहिए? बता दें भाप या आंच से हाथ हल्का जल गया है तो छाले न पड़े इसलिए आप तुंरत इन कुछ देसी नुस्खों को आज़मा लें। अगर आप ये उपाय आज़माएंगे तो न जलन होगी और न ही जलने के बाद ये फफोले और दाग के रूप में नजर आएंगे। तो, चलिए जानते हैं जले हुए घाव पर क्या लगाना चाहिए। 

जलने पर आज़माएं ये देसी उपाय:

  • ठंडा पानी डालें: जले हुए हिस्से पर 10 से 15 मिनट तक ठंडा पानी डालें। या ठंडे नल के पानी से भीगा हुआ साफ तौलिया रखें। बर्फ का इस्तेमाल न करें। बर्फ को सीधे जले हुए हिस्से पर लगाने से टिशूज़ को नुकसान हो सकता है।

  • एलोवेरा जेल लगाएं: अगर हाथ या शरीर के किसी भी हिस्से में स्‍क‍िन तेज आंच से जल गई है तो प्रभाव‍ित जगह पर एलोवेरा लगाएं। एलोवेरा से जलन कम हो जाएगी। एलोवेरा के पौधे की पत्ती से लिया गया एलोवेरा जेल सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ। यदि आप किसी स्टोर से एलोवेरा खरीदते हैं, तो सुनिश्चित करें कि उसमें एलोवेरा का प्रतिशत अधिक हो। ऐसे प्रोडक्ट्स से बचें जिनमें एडिटिव्स हों.

  • आलू लगाएं: तेज आंच या भाप से जलने पर आप तुरंत आलू लगाना चाहिए। आलू लगाने से जलन और सूजन में में राहत मिलती है। आलू को काट लें और जिस जगह जला है वहां लगा लें। 

  • केले का गुदा: केले का गूदा भी जली हुई जगह पर लगाया जाता है।इससे आपकी स्‍क‍िन पर फफोले नहीं पड़ेंगे। पानी या गर्म चाय से जलने पर आप नार‍ियल का तेल लगा सकते हैं, इससे सूजन कम हो जाएगी। 

  • कोलगेट लगाएं: अगर किचन का कमा करते हुए हाथ जल जाये तो जली हुई जगह पर तुरंत कोलगेट लगाएं। कोलगेट लगाते ही जलन और सूजन कम हो जाएगी। 

  • छालों पर एंटीबायोटिक मरहम लगाएं: अगर छाले फूटते हैं, तो उस हिस्से को हल्के साबुन और पानी से धीरे से साफ करें, एंटीबायोटिक मरहम लगाएं और नॉनस्टिक गॉज पट्टी से ढक दें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल