1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ज़्यादा स्ट्रेस और टेंशन दिमाग के साथ शरीर दोनों को भी बनाता है बीमार, जानें ओवरथिंकिंग से बचने के क्या हैं उपाय?

ज़्यादा स्ट्रेस और टेंशन दिमाग के साथ शरीर दोनों को भी बनाता है बीमार, जानें ओवरथिंकिंग से बचने के क्या हैं उपाय?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 28, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 11:58 pm IST

How to Stop Overthinking: तनाव और टेंशन का असर सिर्फ दिमाग पर ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर पर भी पड़ता है, जिससे थकान, नींद की कमी, सिरदर्द और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ओवरथिंकिंग को कंट्रोल करने के बेहतरीन उपाय

तनाव और टेंशन - India TV Hindi
तनाव और टेंशन Image Source : UNSPLASH

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग बहुत ज़्यादा तनावग्रस्त रहते हैं। घर परिवार से लेकर ऑफिस की ज़िम्मेदारियों के बीच फंसे ज़्यादातर लोग हर समय टेंशन में रहते हैं। टेंशन और तनाव जैसे शब्द इतने आम हो गए हैं कि लोग इसे छोटा-मोटा कारण मानकर इग्नोर करते हैं। लेकिन ये बढ़ता तनाव धीरे धीरे व्यक्ति को कब डिप्रेशन में धकेल देता है पता ही नहीं चलता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं तनाव को दूर करें के कुछ बेहतरीन उपाय

तनाव को दूर करने के लिए आज़माए ये उपाय:

  • भरपूर नींद लें: कामकाज का बोझ इतना बढ़ गया है कि लोग रात-रात भर काम करते हैं और सुबह फिर नौकरी पर निकल जाते हैं। इससे नींद पूरी नहीं हो पाती है। स्ट्रेस को दूर रखने के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है। इसलिए रोजाना रात में 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें।

  • अच्छी डाइट लें: सही खानपान न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि मस्तिष्क में 'सेरोटोनिन' जैसे खुश करने वाले रसायनों के स्तर को बढ़ाकर और 'कोर्टिसोल' जैसे स्ट्रेस हार्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे तनाव कम होता है। इसलिए अपनी डाइट अच्छी करें।

  • डिजिटल डिटॉक्स: अपने आप को तनाव से फ्री करने के लिए ज़रूरी है कि आप सोशल मीडिया और स्क्रीन से ब्रेक लें। डिजिटल डिटॉक्स नींद सुधारता है, चिंता कम करता है। इसलिए रोजाना 4-5 घंटे स्क्रीन से दूरी या 'नो सोशल मीडिया डे को अपनी जीवनशैली में शामिल करें।

  • नेटवर्किंग बढ़ाएं: तनाव (कम करने के लिए नेटवर्किंग या लोगों से जुड़ना एक प्रभावी तरीका है। एक मजबूत सोशल सपोर्ट नेटवर्क न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

  • वर्कआउट करें: रोजाना 30 मिनट का व्यायाम या तेज चलना हृदय स्वास्थ्य में सुधार और तनाव कम करने के लिए जरूरी है। साथ ही जब भी आपको तनाव, गुस्सा या चिड़चिड़ापन महसूस हो तो आप गहरी सांस लें अउ वॉक करें। ऐसा करने से गुस्सा कंट्रोल होता है।

  • ब्रेक है जरूरी: डेली रूटीन से ब्रेक लेकर अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। रोज-रोज वही काम करने के बाद लाइफ बोरिंग लगती है तो वीकेंड में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएं। या कुछ दिनों का ब्रेक लेकर घूमने जाएं या घर पर रिलेक्स करें। इससे आपको डेली रूटीन से ब्रेक मिलेगा और आपका स्ट्रेस भी कम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल