1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अनार के दाने निकालने में आता है आलस तो आज़माएं ये ट्रिक्स, बिना मेहनत के मिनटों में एक एक दाना हो जाएगा अलग

अनार के दाने निकालने में आता है आलस तो आज़माएं ये ट्रिक्स, बिना मेहनत के मिनटों में एक एक दाना हो जाएगा अलग

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 20, 2026 06:57 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 06:57 pm IST

How To Remove Pomegranate Seeds Quickly: अनार खाना तो सभी को पसंद होता है लेकिन उसके दाने निकालने में अक्सर लोगों को आलस आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो चलिए जानते हैं मिनटों में अनार के दाने बिना किसी मेहनत के कैसे निकालें?

अनार के दाने - India TV Hindi
अनार के दाने Image Source : UNSPLASH

अनार खाना जितना सेहत के लिए फायदेमंद है, उतना ही इसके दाने निकालना कई लोगों को झंझट भरा काम लगता है। छिलका सख्त, दाने छोटे-छोटे और ऊपर से गंदगी का डर, इसी वजह से लोग अनार खरीदने से भी कतराते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा! कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से आप बिना मेहनत के मिनटों में अनार के एक-एक दाने अलग कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही आसान तरीके, जो आपका काम भी आसान बनाएंगे और समय भी बचाएंगे।

इन तरीकों से मिनटों में निकालें अनार के दाने:

  • चम्मच से टैप करने की ट्रिक: चम्मच से टैप करने की ट्रिक दो मिनट में अनार के दाने को अलग कर देगी। सबसे पहले अनार को आधा काटें और उसे उल्टा एक बाउल के ऊपर पकड़ें। अब चम्मच या करछी से ऊपर की तरफ हल्के-हल्के थपथपाएं। कुछ ही सेकंड में दाने झर-झर करके नीचे गिरने लगेंगे।

  • पानी वाला आसान तरीका: सबसे पहले अनार को बीच से काट लें। अब एक बड़े बाउल में पानी भर लें और उसमें अनार के टुकड़े डाल दें। हल्के हाथों से छिलके को दबाकर दाने अलग करें। दाने नीचे बैठ जाएंगे और छिलके ऊपर तैरने लगेंगे। बस छिलके निकाल दें और साफ दाने तैयार।

  • ग्रिड करने का तरीका: अनार के ऊपर हल्के-हल्के कट लगाकर उसे चार हिस्सों में तोड़ लें। इससे अंदर के सेक्शन साफ दिखेंगे और आप आसानी से उंगलियों से दाने निकाल पाएंगे।

  • रोल करके ढीला करें: अनार को काटने से पहले उसे किचन स्लैब पर हल्का दबाव डालते हुए रोल करें। इससे अंदर के दाने थोड़े ढीले हो जाते हैं और निकालना आसान हो जाता है।

इन बातों का भी रखें ख्याल

हमेशा पका हुआ अनार चुनें, इसके दाने आसानी से निकलते हैं। सफेद झिल्ली को निकालते रहें, इससे स्वाद बेहतर रहता है। दाने निकालते समय एप्रन पहन लें या सिंक के पास काम करें, ताकि दाग न लगें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल