1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तो ये है ट्विंकल खन्ना के दिल और दिमाग से जवां रहने का राज! जानें और 47 की उम्र में रहें 27 जैसा फिट एंड फाइन

तो ये है ट्विंकल खन्ना के दिल और दिमाग से जवां रहने का राज! जानें और 47 की उम्र में रहें 27 जैसा फिट एंड फाइन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 11, 2022 10:33 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 10:33 pm IST

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) 47 की हैं। लेकिन जिस तरह से वे लिखती और दिखती हैं, वे दिल और दिमाग से जवां हैं। आइए, जानते हैं इसका राज।

gardening_benefits- India TV Hindi
gardening_benefits Image Source : INSTA

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अक्सर अपने सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहती हैं। वो लिखती हैं, वीडियो बनाती हैं और अपने व्लॉग (vlog) पर भी पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि ऐसा क्या है जो उन्हें मेंटली फिट रखने में मदद करता है। दरअसल, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये असल में उनके घर का गार्डन (benefits of garden at home) है जो कि उन्हें दिल और दिमाग से फिट और जवां रखने में मदद करता है।

ट्विंकल खन्ना के दिल और दिमाग से जवां रहने का राज है गार्डनिंग (Gardening)

ट्विंकल खन्ना के दिल और दिमाग से जवां रहने का सबसे बड़ा राज है गार्डनिंग (Gardening) करना। वो अपने इंस्टा वीडियो में बोलती नजर आई हैं कि बचपन से उनके तीन शौख रहे हैं। पहला एक बच्चा, फिर एक कुत्ता और घर में एक गार्डन। दरअसल, घर में गार्डन का होना दिल और दिमाग को फिट रखने में मददगार है। आप अपने खाली समय में या जब आपका मूड खराब हो तो आप यहां अच्छा समय बीता सकते हैं। इसके अलावा भी गार्डनिंग करने के फायदे कई हैं। 

 गार्डनिंग करने के फायदे-benefits of gardening

1. गार्डनिंग मूड बूस्टर है

गार्डनिंग करने से चिंता कम होती है और जब आप उदास होते हैं तो ये आपको बेहतर महसूस करने में मदद करता है। दरअसल,  गार्डनिंग भी एक्सरसाइज का एक रूप है जो आपके लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि यह एंडोर्फिन को रिलीज करने में मदद करता है। ये हार्मोन लोगों को संतुष्ट और आराम महसूस करने में मदद करता है। साथ ही, सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से मूड को बेहतर बनाता है।

नव्या नवेली ने बताया मामा अभिषेक बच्चन कैसे रखते हैं सबको स्ट्रेस फ्री, आप भी जानें और आजमाएं ये तरीका

2. तनाव कम करता है

गार्डनिंग, एक स्ट्रेस बस्टर है जो आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। ये कोर्टिसोल लेवल यानी स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करता है। इससे आपको स्ट्रेस फ्री रहने में मदद मिलती है। 

3. ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार

उम्र बढ़ने के साथ स्ट्रेस लेवल बढ़ता है और इसके कारण ब्लड प्रेशर को मैनज करना मुश्किल हो जाता है। जितना अधिक समय आप अपने पौधों के साथ बिताएंगे, आप अधिक आराम महसूस करेंगे और आपका ब्लड प्रेशर कम रहेगा। 

एंटी बैक्टीरियल हैं ये 5 पत्तियां, एक्ने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

4.  गार्डनिंग एक्सरसाइज भी है

गार्डनिंग किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा गार्डनिंग के दौरान कैलोरी भी बर्न होती है जिससे वजन संतुलित रखने में भी मदद मिलती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल