स्ट्रेस (stress), आजकल हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ऐसे में हम सभी को इसे मैनेज करना और इससे बाहर आना सीख लेना होगा। नहीं तो, ये स्ट्रेस एक साथ दिल और दिमाग की बीमारियों का कारण बन सकती है। तो, सवाल उठता है कि स्ट्रेस कैसे मैनज किया जाए। इस सवाल का एक अनोखा जवाब नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के एक पॉडकास्ट शो (What The Hell Navya के आखिरी एपिसोड से पता चला है। दरअसल, इस एपिसोड के दौरान नव्या ने बताया कि घर में टेंशन का माहौल होने पर मामा अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) कैसे इस टेंशन को दूर करते हैं।
नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) बताती हैं कि जब घर में टेंशन का माहौल होता है तो मामा अभिषेक बच्चन म्यूजिक बजाने (Abhishek Bachchan started playing music) लगते हैं। ये पूरे स्ट्रेस भरे माहौल को शांत कर देता है और टेंशन को डिफ्यूज करने लगता है। तो, आप भी स्ट्रेस फ्री रहने के लिए अभिषेक बच्चन का यह तरीका अपना सकते हैं। आइए, अब हम आपको बताते हैं कि म्यूजिक कैसे आपको स्ट्रेस फ्री कर सकता है।
म्यूजिक आपको स्ट्रेस फ्री होने और बेहतर महसूस करने में मदद करता है। दरअसल, संगीत भावनाओं और शरीर दोनों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। तेज संगीत आपको अधिक अलर्ट महसूस करवा सकता है और बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है। तो, पॉजिटिव म्यूजिक आपको जीवन के बारे में अधिक आशावादी और सकारात्मक महसूस करवा सकता है। वहीं, एक धीमी गति का संगीत आपके दिमाग को शांत कर सकता है और आपकी मांसपेशियों को आराम दे सकता है, जिससे आप दिन भर स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं।
इस तरह ये आपके ब्रेन को शांत करने में मददगार है और टेंशन को कम करने में कारगर है। तो, आप भी म्यूजिक की मदद से स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं। इसके अलावा आप स्ट्रेस फ्री रहनेके लिए कई प्रकार के तरीकों को अपना सकते हैं जैसे कि गेम्स खेलना, बाहर घूमने निकल जाना और स्केचिंग करना।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
संपादक की पसंद