1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बेसन का करार, क्या पहले सुना है इस सब्जी का नाम, एक बार जरूर ट्राई करें ये स्पेशल रेसिपी

बेसन का करार, क्या पहले सुना है इस सब्जी का नाम, एक बार जरूर ट्राई करें ये स्पेशल रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 05, 2024 10:19 am IST,  Updated : Aug 05, 2024 10:19 am IST

घर में कभी कोई सब्जी न हो तो फटाफट बेसन से स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। इसे बेसन का करार या बेसन के करारे कहते हैं। बेसन का करार बनाना बहुत ही आसान है। दादी-नानी इस सब्जी को मानसून के दिनों में खूब बनाकर खिलाती थीं। जानिए क्या है ये स्पेशल रेसिपी?

बेसन का करार- India TV Hindi
बेसन का करार Image Source : SOCIAL

खाने-पीने के शौकीन लोग कई तरह के एक्सपेरीमेंट्स नई-नई डिश बनाते हैं। दादी नानी के जमाने में भी लोग ऐसा करत थे। सिर्फ 1 बेसन से न जाने कितनी तरह की सब्जियां तैयार कर ली जाती थीं। अगर आपके घर में कभी कोई सब्जी न हो तो सिर्फ बेसन से भी स्वादिष्ट सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इस सब्जी का नाम है बेसन का करार, कुछ लोग इसे बेसन के करारे भी कहते हैं। जी हां बेसन का करार बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे फटाफट तैयार कर सकते हैं। अगर आपने कभी ये सब्जी ट्राई नहीं की तो एक बार जरूर बनाकर खाएं। जानिए कैसे बनाते हैं बेसन का करार और क्या है ये स्पेशल रेसिपी।

बेसन का करार बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच कुटी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच नमक
  • 1 कटोरी तेल
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 कटोरी बेसन 
  • 1 चम्मच कुटा हुआ लसहुन
  • आधा चम्मच राई
  • आध चम्मच मेथी दाना
  • आधा कटोरी दही

बेसन का करार बनाने की विधि:

पहला स्टेप- सबसे पहले बेसन को एक थाली में या प्लेट में निकाल लें और पानी के छींटे मारते हुए बेसन को हल्का गीला करते जाएं। पानी बहुत धीरे और कम ही इस्तेमाल करना है। जिससे बेसन में हल्की गांठे जैसे ही बनें ज्यादा गीला नहीं हो। बेसन को प्लट में फैलाकर रख दें।

दूसरा स्टेप- गैस ऑन करके एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें और फिर राई, मेथी, हींग डालकर गीला किया हुआ बेसन डाल दें। बेसन को चलाते हुए भून लें। जब बेसन भुन जाए तो कुटी लाल मिर्च और लहसुन डालकर भून लें।

तीसरा स्टेप- बेसन को लगातार चलाते हुए मसाले डालते रहें। अब हल्दी मिक्स कर दें और कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें। इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें। अब इसमें 1 कटोरी पानी डाल दें। एक उबाल के बाद दही डाल दें।

चौथा स्टेप- अब इसे लगातार चलाते हुए पकाएं। करार को 15 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकने दें। ऊपर से थोड़ा गरम मसाला डाल दें और थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया मिक्स कर दें। 

पाचवां स्टेप- तैयार है स्वादिष्ट बेसन का करार जिसे आप रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ खा सकते हैं। करार में आप चाहें तो दही की जगह टमाटर की प्यूरी डाल दें। आप इसे बिना टमाटर के भी बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल