1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Unique Birthday Wishes for Friend: इन हार्ट टचिंग विशेज से दें अपने खास दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं, यादगार बन जाएगा आपके जिगरी यार का बर्थडे

Unique Birthday Wishes for Friend: इन हार्ट टचिंग विशेज से दें अपने खास दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं, यादगार बन जाएगा आपके जिगरी यार का बर्थडे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 04, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 01:26 pm IST

Unique Birthday Wishes for Friend(जन्मदिन की शुभकामनाएं): जन्मदिन को खास और यादगार बनाने में दोस्त सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने सबसे खास दोस्त के जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां से जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां देखें बेस्ट बर्थडे विशेज।

Birthday wishes - India TV Hindi
जन्मदिन की शुभकामनाएं Image Source : FREEPIK

Unique Birthday Wishes for Friend(जन्मदिन की शुभकामनाएं): जन्मदिन के खास मौके पर अपने खास दोस्तों को स्पेशल फील करवाने के लिए लोग कई तरह की चीजें करते हैं। सरप्राइज प्लान करने से लेकर गिफ्ट देने तक, दोस्त अपने जिगरी यार के लिए कुछ भी करते हैं। दोस्त हमारे जिंदगी के सबसे अहम सदस्य होते हैं। जिनके साथ हम क्वालिटी टाइम स्पेंट करना पसंद करते हैं। ऐसे में जब हमारे करीबि दोस्त का बर्थडे आता है तो इसे यादगार बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। अगर आप भी अपने जिगरी यार के जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं तो यहां से जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

बर्थडे विशेज फॉर फ्रेंड इन हिंदी- Birthday Wishes for Friend in Hindi

1. तुम्हारी पसंद मेरी चाहत बन गयी है,

तुम्हारी हंसी मेरे दिल की राहत बन गयी है,

और तुम्हें खुश देखना मेरी आदत बन गयी है !

जन्मदिन की बधाई आपको !

2. रातें तुम्हारी चमक उठे

दमक उठे मुस्कान

Birthday पर मिल जाए तुम्हे

LED बल्ब का सामान !

Happiest Birthday Dear Friend!

3. प्यार से भरी जिंदगी मिले आपको,

खुशियां से भरे पल मिले आपको,

कभी किसी ग़म का सामना ना करना पड़े,

ऐसा आने वाला कल मिले आपको।

Happy Birthday Friend !

4. उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको,

खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको,

हम तो कुछ देने के काबिल नहीं है,

उपर वाला हज़ार खुशिया दे आपको।

Happy Birthday Dear Friend!

5. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है

आपके बर्थडे केक में कैंडल्स फिट करना

और मुश्किल होता जाता है।

जन्मदिन की बधाई आपको !

6. आज सिर्फ तुम्हारा ही खास दिन नहीं है,

यह मेरा भी है क्योंकि, आज के ही दिन

मेरा सबसे अच्छा दोस्त

इस दुनिया में आया था।

जन्मदिन मुबारक !

7. दोस्त तू है सबसे न्यारा

तुझे मुबारक हो तेरा

जन्मदिन ओ यारा !

Happy Birthday Dear Friend !

8. न गिला करता हूं ,

न ही शिकवा करता हूं,

तू जन्मदिन की पार्टी दे दें

बस यह दुआ करता हूं।

हैप्पी बर्थडे फ्रेंड

9. फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,

तारों ने गगन से सलाम भेजा है,

खुशियों भरी हो जिंदगी आपकी,

ये दिल से पैगाम भेजा है !

Happy Birthday To You!

10. हर जन्मदिन पर तुम

अलग-अलग से नज़र आते हो

इन्सान हो या इच्छाधारी नागिन ।

Happy Birthday Friend!

ये भी पढ़ें: 

How to Clean Bathroom Tile: बिल्कुल नई सी चमकेगी बाथरूम की गंदी पड़ी टाइल्स, कम समय में इन घरेलू नुस्खे से करें क्लीन

किचन में लगे Exhaust Fan पर जम गई है गंदगी की मोटी परत, दीवाली से पहले इन ट्रिक्स से मिनटों में करें साफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल