How to Clean Bathroom Tile: दीवाली एक ऐसा त्योहार जिसे देशभर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार से पहले घर की साफ सफाई की जाती है। लोग घर के सभी हिस्सों की साफ सफाई तो आसानी से कर लेते हैं, लेकिन बाथरूम की गंदी पड़ी टाइल्स साफ करने में काफी दिक्कत होती है। लोगों को बाथरूम की गंदी टाइल्स साफ करना काफी थकाने वाला काम लगता है। अगर इसकी समय समय पर सफाई न की जाए तो टाइल्स की चमक भी कम होने लगती है और ये देखने में बहुत खराब लगते हैं। अगर आप भी बाथरूम की गंदी पड़ी टाइल्स की सफाई को लेकर परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जो गंदी पड़ी टाइल्स को मिनटों में नए जैसा चमका देंगे।
बाथरूम की गंदी पड़ी टाइल्स साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे - How to Clean Bathroom Tile
बेकिंग सोडा और सिरका
बेकिंग सोडा और सिरका का घोल जिद्दी दाग हटाने में काफी कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गंदी टाइल्स और ग्राउट पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब, पेस्ट के ऊपर थोड़ा सा सफेद सिरका छिड़कें। फिर स्क्रबर या पुराने टूथब्रश से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। फिर साफ पानी से धो लें।
सिरका और पानी का घोल
सिरका एक नेचुरल डिसइंफेक्टेंट है और पानी के धब्बे और साबुन के दाग को हटाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। फिर इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे टाइल्स पर स्प्रे करें और 5-10 मिनट तक लगा रहने दें। फिर स्पंज या ब्रश से रगड़कर साफ करें। जब टाइल्स से दाग हट जाए तो साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
नींबू और नमक
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दाग-धब्बों को काटता है और नमक अपघर्षक का काम करता है। टाइल्स को साफ करने के लिए एक नींबू को बीच से काट लें। फिर कटे हुए नींबू के ऊपर थोड़ा सा नमक डालें। इस नींबू को सीधे टाइल्स पर, खासकर दाग वाली जगह पर, रगड़ें।इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से टाइल्स बिल्कुल नए से चमक जाएंगे।
ये भी पढ़ें: