1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Negative Energy Remove: नमक से दूर होती है घर की नेगेटिविटी, ऐसे करें इस्तेमाल

Negative Energy Remove: नमक से दूर होती है घर की नेगेटिविटी, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 17, 2023 11:43 am IST,  Updated : Nov 17, 2023 11:43 am IST

आपके घर में हर वक्त लड़ाई, झगड़ा और कलह बनी रहती है तो समझ लीजिए कि घर में नेगेटिविटी एनर्जी बढ़ रही है। इससे आपका चैन और सुकून तो भंग होता ही है साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। घर में फैली नेगेटिविटी को दूर करने के लिए आप नमक का इस्तेमाल करें।

Salt For Negativity- India TV Hindi
नमक से दूर करें नकारात्मक ऊर्जा Image Source : SOCIAL

आपका घर ऐसा होना चाहिए, जहां पहुंचते ही आप खुद को रिचार्ज और ऊर्जावान महसूस कर सकें। घर में ऐसा माहोल बनाना जरूरी है जिससे आपको रिलैक्स मिले। घर पहुंचने की खुशी आपके मन में हो और आप इंजॉय कर सकें। हालांकि कुछ लोगों के घर के माहौल में बहुत नेटेटिविटी होती है, जिसकी वजह से पारिवारिक कलह और परेशानी बढ़ने लगती है। रिश्तों में दरार और दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में आप कुछ उपाय करते घर से नेगेटिव एनर्जी को कम कर सकते हैं। इसके लिए नमक के उन उपायों को जरूर करें।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि नमक में घर की नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है। इसलिए घर में फैली नेगेटिव एनर्जी को निकालने के लिए नमक का उपयोग जरूर करें। घर में रॉक सॉल्ट लैंप रखने और नमक के पानी का पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर घर में किसी तरह का कोई वास्तु दोष है तो उसे भी नमक के उपाय से दूर किया जा सकता है।

Salt
Image Source : FREEPIKनमक

नमक से दूर करें घर की नेगेटिविटी

  1. आप घर के फर्श पर पोंछा लगाते वक्त पानी में सी-सॉल्ट मिला लें। इस पानी से पूरे घर को साफ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी। आपको गुरुवार के दिन ये उपाय नहीं करना चाहिए।
  2. घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप पिंक रॉक सॉल्ट की लैंप घर में जलाकर रखें। ये दिखने में बेहद खूबसूरत लती हैं और इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
  3. घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए आप कांच के किसी बर्तन में समुद्री नमक भरकर रख दें। कांच के बाउल या गिलास में नमक भरकर रख लें। ऐसा करने से नकारात्मकता आपके घर से दूर रहेगी। 
  4. बाहर की नेगेटिव एनर्जी को घर में नहीं आने देने के लिए मेन गेट पर सेंधा नमक डालकर पानी से पोंछा लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती है और घर का माहौल अच्छा रहता है।
  5. अगर आपके बाथरूम में किसी तरह का वास्तु दोष है, तो उस जगह पर नमक रख दें। इससे नकारात्मक परिणामों को काफी कम किया जा सकता है। लड़ाई और कलह से बचा जा सकता है।

Winter Makeup Hacks: सर्दियों में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं होगी ड्राईनेस, ग्लो करने लगेगी स्किन 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल