1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Winter Makeup Tips: सर्दियों में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं होगी ड्राईनेस, ग्लो करेगी स्किन

Winter Makeup Tips: सर्दियों में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं होगी ड्राईनेस, ग्लो करेगी स्किन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 17, 2023 09:34 am IST,  Updated : Nov 17, 2023 09:34 am IST

Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। रूखी और बेजान त्वचा पर मेकअप करने के बाद भी ग्लो नहीं आता। ठंड में मेकअप करने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखें। इससे स्किन ग्लो करने लगेगी।

Winter Makeup Tips- India TV Hindi
सर्दियों में मेकअप टिप्स Image Source : FREEPIK

सर्दियां आते ही त्वचा काफी रूखी होने लगती है। अगर आप पार्टी या फंक्शन में मेकअप करते हैं तो कई बार स्किन काफी ड्राई नजर आने लगती है। खासतौर से ड्राई स्किन पर मेकअप करना बड़ी समस्या बन जाता है। मेकअप के बाद स्किन पर क्रैक आने लगते हैं। जिससे स्किन सुंदर की बजाय गंदी दिखने लगती है। अगर आपको भी सर्दियों में मेकअप करने के बाद ये परेशानी होती है तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। जिससे विंटर में मेकअप करना आसान हो जाएगा। स्किन की ड्राईनेस कम हो जाएगी और मेकअप के बाद चेहरा ग्लो करने लगेगा।

सर्दियों में मेकअप करने से पहल करें ये काम

मसाज- ठंड में जब भी मेकअप करें उससे पहले त्वचा पर किसी मॉश्‍चराइजर से अच्छी तरह से मसाज कर लें। उंगलियों की मदद से चेहरे पर करीब 2 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। मसाज के बाद फेस को हाथ से थपथपा लें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है और स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। ऐसा करने से मेकअप अच्छी तरह स्किन में सेट हो जाएगा। मेकअप के बाद भी स्किन बिल्कुल भी ड्राई नहीं लगेगी।

लिक्विड इल्युमिनेटर का उपयोग- सर्दियों में मेकअप करने से पहले स्किन को हाइड्रेट करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए पहले किसी क्रीम से मसाज करें फिर चेहरे पर प्राइमर जरूर अप्लाई करें। कोशिश करें कि विंटर में किसी क्रीमी लिक्विड फाउंडेशन का ही उपयोग किया जाए। फाउंडेशन में लिक्विड इल्‍युमिनेटर मिलाकर लगा सकते हैं इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग लगेगी।

ये सब्जियां गायब कर देंगी आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल, ऐसे करें इस्तेमाल

लिप ग्‍लॉस है जरूरी- सर्दियों में लिप्स भी काफी ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप मैट लिपस्टिक लगाते हैं तो और ड्राईनेस दिखेगी। बेहतर होगा कि लिप्स पर लिपस्टिक लगाने से पहले कोई लिप ग्लोस अप्लाई करें। सर्दियों में मैट लिपस्टिक की बजाय ग्‍लॉसी लिपस्टिक लगाएं। इससे होंठ शाइन करेंगे। 

ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्‍ट इस्तेमाल करें- सर्दियों में आप ड्राई की बजाय  ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्‍ट अपने लिए चुनें। मेकअप प्रोडक्‍ट विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई और एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होने चाहिए। खासतौर से फाउंडेशन या कंसीलर में विटामिन सी और ई का होना जरूरी है। इससे स्किन ज्यादा ग्‍लो करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल