1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस बीमारी में चूरा बन सकती हैं आपकी हड्डियां, Vitamin C से भरपूर सिर्फ ये 5 फूड्स ही बचा सकते हैं

इस बीमारी में चूरा बन सकती हैं आपकी हड्डियां, Vitamin C से भरपूर सिर्फ ये 5 फूड्स ही बचा सकते हैं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 08, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 06:05 pm IST

ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) की बीमारी में हड्डियां कमजोर हो कर अपने आप टूटने लगती हैं। ऐसे में विटामिन-सी से भरपूर ये फूड्स आपको इस बीमारी से बचाव में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

osteoporosis_bones- India TV Hindi
osteoporosis_bones Image Source : FREEPIK

Vitamin C foods  for osteoporosis:  ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या सबसे पहले कैल्शियम और विटामिन सी की कमी से शुरू होती है। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं। इसके बाद ये हल्के तनाव से भी टूट सकती हैं। इसके अलावा झुकना या खांसना भी इस बीमारी में आपको फ्रैक्चर दे सकता है। जिसमें से कूल्हे, कलाई या रीढ़ की हड्डियों में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में दवाएं, स्वस्थ आहार और एक्सरसाइज हड्डियों के नुकसान को रोकने या पहले से ही कमजोर हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। ऐसी ही स्थिति में आपके लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स फायदेमंद हो सकते हैं। तो, आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जो कि ऑस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद (foods  for osteoporosis) हो सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस में खाएं विटामिन सी से भरपूर ये 5 फूड्स-Foods to eat in osteoarthritis

1. संतरा-Oranges

संतरा विटामिन सी से भरपूर एक ऐसा फूड है जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये आपके शरीर तो अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। दरअसल, इसके सेवन से कैश्यिम का अवशोषण तेज हो जाता है और हड्डियां मजबूत रहती हैं। 

इस 1 गलती के कारण अमरूद खाने के बाद आती है खांसी, बचाव के लिए जानें इसे खाने का सही समय

2. ब्रोकली-broccoli

ब्रोकली, एक ऐसी सब्जी है जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ब्रोकली में विटामिन सी के साथ कुछ माइक्रोन्यूट्रीएंट्स होते हैं जो कि आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। 

3. टमाटर-Tomato

टमाटर स्वस्थ हड्डियों के लिए भी बेहद जरूरी है। क्योंकि इसका लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो कि हड्डियों को अंदर से स्वस्थ बनाता है और इसकी बनावट को बेहतर करता है। लेकिन, विटामिन सी की कमी से एक समस्या और भी बढ़ सकती है। 

vitamin_c
Image Source : FREEPIKvitamin_c

4. हरी मिर्च-Green chilli

हरी मिर्च का सेवन हड्डियों को स्वस्थ रखने वाला हो सकता है। दरअसल, हरी मिर्च में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो कि कैल्शियम डिपोजिशन के लिए बहुत अच्छा है। ये बोन डेंसिटी  को बढ़ाता है और हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मददगार है। 

तो इसलिए Valentine week में लोग अपने प्रेमी को देते हैं चॉकलेट! जानें क्या है इसका हार्मोनल कनेक्शन

5. स्ट्रॉबेरी-Strawberry

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की एक अच्छी मात्रा होती है। विटामिन सी व्यापक रूप से एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ एक प्रभावी सेल रक्षक भी है जो कि हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने की क्षमता के कारण ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम और उपचार में जरूरी भूमिका निभाता है। तो, ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत में इन 5 फलों का सेवन करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल