1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस 1 गलती के कारण अमरूद खाने के बाद आती है खांसी, बचाव के लिए जानें इसे खाने का सही समय

इस 1 गलती के कारण अमरूद खाने के बाद आती है खांसी, बचाव के लिए जानें इसे खाने का सही समय

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 08, 2023 05:12 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 05:12 pm IST

आपने कई बार देखा होगा कि अमरूद खाने के बाद कुछ लोग खांसी की शिकायत करते हैं। लेकिन, अमरूद विटामिन सी वाला फल हैं जो कि खांसी से बचा सकता है। फिर क्या है इसके पीछे का कारण, जानते हैं।

Why does guava cause cold- India TV Hindi
Why does guava cause cold Image Source : FREEPIK

अमरूद खाने के बाद कुछ लोग खांसी की शिकायत करते हैं। जबकि, अमरूद विटामिन सी से भरपूर फल है जो कि इम्यूनिटी बूस्टर है और खांसी से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये फाइबर और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल भी है जिसका सेवन आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। लेकिन, फिर ऐसा क्या है जिसकी वजह से अमरूद खाने के बाद लोगों को खांसी की समस्या हो सकती है। आइए, जानते हैं इसका कारण और फिर जानेंगे इस समस्या से बचाव का तरीका।

क्या अमरूद खाने से खांसी आती है-Why does guava cause cold in hindi? 

अमरूद खाने से वैसे तो जुकाम नहीं होना चाहिए लेकिन, कुछ लोगों को यह समस्या हो सकती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है अमरूद खाने का गलत समय। जी हां, अगर आप शाम के समय अमरूद खाते हैं तो ये सर्दी-जुकाम का कारण बन सकता है। इसके अलावा जिन लोगों का कफ दोष (kaf dosh) असंतुलित होता है उनमें भी ये समस्या परेशान कर सकती है। दरअसल, अमरूद की प्रकृति ठंडी होती है और कफ दोष वाला व्यक्ति जब इसे खाता है तो ये खांसी-जुकाम का कारण बन सकता है। इसके अलावा अलग-अलग स्वास्थ्य स्थितियां भी इसका कारण बन सकती है। तो, आपको इन स्थितियों में अमरूद खाने के सही समय के बारे में जानना चाहिए।

 guava cause cold
Image Source : FREEPIK guava cause cold

तो इसलिए Valentine week में लोग अपने प्रेमी को देते हैं चॉकलेट! जानें क्या है इसका हार्मोनल कनेक्शन

अमरूद खाने का सही समय-Right time to eat guava

एक दिन में 1 अमरूद खाना बिलकुल सुरक्षित है। इससे अधिक खाना आपको बीमार कर सकता है। साथ ही आपको अमरूद भोजन के बीच या एक्सरसाइज से पहले खाना चाहिए। रात को फल खाने से बचें क्योंकि इससे सर्दी और खांसी हो सकती है। बेहतर तो ये होगा कि आप अमरूद धूप में बैठ कर आराम से खाएं। 

तेज धमनियों को शांत कर देगा नहाने का ये तरीका, कंट्रोल में रहेगी High bp की समस्या

अमरूद खाने का सही तरीका-Right way to eat guava

अमरूद खाने का सही तरीका है कि आप अमरूद लें और इसे काट कर व काला नमक मिला कर खाएं। ये आसानी से पचेगा भी और आपको सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा ये तरीका पेट के लिए भी हेल्दी है और आपको कब्ज जैसी समस्याओं से बचा सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल