1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने वाला चूर्ण, सुबह 1 चम्मच पानी में घोलकर पी लें, पहले दिन से ही मोटापे पर दिखने लगेगा असर

वजन घटाने वाला चूर्ण, सुबह 1 चम्मच पानी में घोलकर पी लें, पहले दिन से ही मोटापे पर दिखने लगेगा असर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 18, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 12:42 pm IST

Weight Loss Churna: आयुर्वेद में ऐसे कई चूर्ण हैं जिन्हें वजन घटाने में असरदार माना जाता है। आप ऐसा ही चूर्ण घर में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे पानी में घोलकर पीने से वजन कम होता है। जानिए कैसे बनाएं वजन घटाने वाला चूरन?

वजन घटाने वाला चूर्ण- India TV Hindi
वजन घटाने वाला चूर्ण Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए आयुर्वेद में कई असरदार चूर्ण बताए गए हैं। आप बाजार से इन्हें खरीदकर खा सकते हैं। या घर पर भी बना सकते हैं। आज हम आपको मोटापा कम करने वाला चूर्ण बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस चूर्ण को 1 चम्मच सुबह 1 गिलास पानी में डालकर पी लेंगे तो मोटापे पर असर दिखना शुरू हो जाएगा। इस चूर्ण को बनाने में आपको रसोई में इस्तेमाल होने वाले कुछ मसालों का उपयोग करना है। जिसमें जीरा, सौफ और अजवाइन शामिल हैं। इसके अलावा हींग और काला नमक इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं वजन घटाने वाला चूर्ण बनाने का तरीका क्या है?

वजन घटाने वाला चूर्ण कैसे बनाएं

आपको इसके लिए सौंफ, अजवाइन और जीरा तीनों को बराबर मात्रा में लेना है। अब एक तवे पर इन तीनों चीजों को हल्का भून लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब तीनों चीजों को मिक्सी में बारीक पाउडर की तरह पीस लें। चूर्ण में थोड़ा काला नमक और हींग भी मिला लें। इसे किसी एयर टाइट डब्बे में भरकर रख लें और रोजाना इस्तेमाल करें।

वजन घटाने के लिए कब खाएं चूर्ण

सुबह उठकर आपको 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच चूर्ण डालकर खाली पेट पी लेना है। इससे आपके शरीर पर जमा चर्बी कम होने लगेगी। मोटापा घटाने में ये चूर्ण असरदार है। आप चाहें तो इस चूर्ण को रात में सोते वक्त भी गर्म पानी से ले सकते हैं।

अजवाइन, सौंफ और जीरा चूर्ण के फायदे

इस चूर्ण का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या कम होगी। इस चूर्ण को खाने से पाचनतंत्र मदबूत होगा। मेटाबॉलिज्म तेज होगा जिससे मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगेगा। सौंफ पेट को ठंडा रखने और गैस की समस्या को दूर करने में असरदार है। वहीं जीरा और अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट् और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर से सूजन को भी कम करते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल