1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मछली के साथ दूध, तरबूज के साथ अंडा, जानिए और क्या क्या साथ में नहीं खाना चाहिए?

मछली के साथ दूध, तरबूज के साथ अंडा, जानिए और क्या क्या साथ में नहीं खाना चाहिए?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 05, 2026 06:29 am IST,  Updated : May 05, 2026 06:29 am IST

Viruddha Ahara In Ayurveda: आयुर्वेद में बेमेल भोजन को 'विरुद्ध आहार' कहा जाता है जो सेहत के लिए खतरनाक होता है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें साथ में खाने से या पहले और बाद में खाने से परेशानी हो सकती है। जानिए किन चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए?

विरुद्ध आहार - India TV Hindi
विरुद्ध आहार Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में शरीर अधिक संवेदनशील हो जाता है और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों को पेट या स्किन की समस्या बनी रहती है। पेट में दर्द होना, पेट ख़राब होना, गैस बनना, अपच होना, स्किन में रैशेज होना जैसी समस्या बनी रहती है। ऐसे कई फूड कॉम्बिनेशन हैं जिसके सेवन से गर्मी में आप और बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद में कौन का विरुद्ध आहार माना गया है। जिन चीजों को साथ नहीं खाना चाहिए। डॉक्टर चंचल शर्मा (डायरेक्टर, आशा आयुर्वेदा क्लीनिक) वे ऐसे ही खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताया है। 

आयुर्वेद में विरुद्ध आहार क्या है, क्या साथ में नहीं खाना चाहिए?

मछली और दूध- अक्सर मछली और दूध साथ में खाने से मना किया जाता है क्योंकि यह दोनों खाद्य पदार्थ एक दूसरे के विपरीत तासीर के होते हैं। जब आप विपरीत तासीर वाले इस फ़ूड कॉम्बिनेशन का सेवन एक साथ करते हैं तो स्किन एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे आपको पाचन संबंधित समस्या भी हो सकता है। दूध मछली साथ में खाने से पेट में दर्द, अपच की समस्या हो सकती है।

दही और खीरा को रात में खाना- आयुर्वेद के अनुसार दही खाने का उचित समय दोपहर का होता है। इसी तरह जितने भी ठंडे फल होते हैं उन्हें रात्रि के समय नहीं खाना चाहिए। जहां एक तरफ दही गर्म तासीर का होता है वहीं खीरा ठंडी तासीर का फल है इस तरह यह विपरीत प्रकृति वाले खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाने से आपको सर्दी जुकाम, गले में खराश या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। गर्मी के मौसम में यह फ़ूड कॉम्बिनेशन और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपका शरीर अधिक संवेदनशील हो जाता है। 

फल के साथ भारी भोजन- अक्सर लोग गर्मी के मौसम यह गलती कर देते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद कोई भी फल खा लेते हैं। यह फूड कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि जहां एक तरफ भोजन भारी होने के कारण देरी से पचता है वहीं दूसरी तरफ फल आसानी से पचने वाला खाद्य पदार्थ है। इन दोनों को साथ में खाने से एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है। 

अंडा और तरबूज- अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और यह भारी भोजन में आता है। जबकि तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है इसलिए इसे पचाना आसान होता है। इन दोनों फ़ूड कॉम्बिनेशन को एक साथ लेने से पाचन से जुड़ी समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। मीट के साथ भी तरबूज खाने से बचना चाहिए।

आम और कटहल- कटहल एक ऐसा फल है जो गर्म तासीर का होता है और आम भी प्राकृतिक रूप से गर्म होता है इसलिए इन दोनों को साथ में खाने से मना किया जाता है। जब आप आम और कटहल को एक साथ खाते हैं तो शरीर का तापमान बढ़ने की सम्भावना रहती है। इसके सेवन से आपको अपच, गैस या पेट से जुडी अन्य समस्या हो सकती है। इसके सेवन से आपके स्किन पर रैशेज भी हो सकते हैं या नाक से खून भी आ सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल