1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तिरुपति बालाजी में दान किए गए बालों का क्या किया जाता है, किस काम में होते हैं इस्तेमाल?

तिरुपति बालाजी में दान किए गए बालों का क्या किया जाता है, किस काम में होते हैं इस्तेमाल?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 09, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 01:20 pm IST

Hair Donated In Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति बालाजी में बड़ी संख्या में लोग बाल दान करते हैं। इसके पीछे कई पौराणिक मान्यताएं हैं। बच्चे, पुरुष और यहां तक कि महिलाएं भी तिरुपति में बाल कटवाती हैं। जानिए इन बालों का क्या किया जाता है?

तिरुपति मंदिर में दान किए गए बालों का क्या होता है?- India TV Hindi
तिरुपति मंदिर में दान किए गए बालों का क्या होता है? Image Source : SOCIAL

भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है तिरुपति बालाजी मंदिर। यहां हर दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग तिरुपति बालाजी दर्शनों के लिए आते हैं। तिरुपति बालाजी की गिनती देश के सबसे अमीर मंदिरो में की जाती है। तिरुपति बालाजी के मंदिर में भक्त अपने बालों का दान करते हैं। कहा जाता है कि जितने बाल इस मंदिर में दान दिए जाते हैं भगवान उससे 10 गुना ज्यादा दौलत आपको लौटाते हैं। मुराद पूरी होने पर भी भक्त मंदिर में बाल कटवाते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल कटवाने को लेकर कई पौराणिक और धार्मिक मान्यताएं हैं। 

कहा जाता है कि यहां 20 हजार से भी ज्यादा लोग अपने बाल कटवाते हैं। इसके लिए मंदिर और उसके आसपास करीब 500 से ज्यादा नाई बैठे रहते हैं। सिर्फ बालों से ही मंदिर की करोड़ों की कमाई हो जाती है। मंदिर में चढ़ाए गए बालों को दुनियाभर में बेचा जाता है। तिरुपति बालाजी में हर साल करीब 600 टन बाल कटते हैं। 

तिरुपति में दान किए बालों का क्या होता है?

तिरुपति में जो बाल आप दान करते हैं उन्हें पहले एक जगह इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद बालों को उबाला जाता है जिससे उनकी गंदगी साफ हो जाए। इसके बाद बालों को शैंपू से धोया जाता है। सुखाया जाता है और उन्हें खराब होने से बचाने के लिए सही टेंपरेचर पर स्टोर किया जाता है। 

तिरुपति बालाजी से बालों को कहां बेचा जाता है?

तिरुपति से दुनियाभर में बड़ी मात्रा में बालों का एक्सपोर्ट किया जाता है। बालों को अलग अलग केटेगरी में बांटा जाता है। फिर इन्हें वेबसाइट पर बेचा जाता है। बालों की नीलामी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के द्वारा आयोजित की जाती है। तिरुपति बालाजी में चढ़ाए गए बालों की करोड़ों में नीलामी होती है।

कटे बालों से क्या बनाया जाता है?

नकली बाल बनाने के लिए इन बालों का उपयोग किया जाता है। विग बनाने में इन बालों का इस्तेमाल होता है। इन बालों की मांग अमेरिका, यूरोप के देश, चीन, अफ्रीका और दूसरे बाजारों में काफी ज्यादा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल