1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्लास्टिक की बाल्टी और मग को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? इन नुस्खों से दाग धब्बे होंगे तुरंत गायब

प्लास्टिक की बाल्टी और मग को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? इन नुस्खों से दाग धब्बे होंगे तुरंत गायब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 07, 2026 11:26 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 11:26 pm IST

अगर आपकी प्लास्टिक की बाल्टी भी बहुत गन्दी और मैली हो गयी है तो उसे साफ करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आज़माए।

प्लास्टिक की बाल्टी और मग को साफ करने का अच्छा तरीका- India TV Hindi
प्लास्टिक की बाल्टी और मग को साफ करने का अच्छा तरीका Image Source : YOUTUBE - @ TAGGERS

प्लास्टिक की बाल्टी और मग का इस्तेमाल नहाने से लेकर साफ़ सफाई के लिए हर घर में किया जाता है। लगातार इस्तेमाल की वजह से बाल्टी और मग अक्सर दाग धब्बे दिखाई देते हैं। पानी के सफेद दाग भी बहुत ज़्यादा ज़िद्दी होते हैं जो जल्दी निकलते नहीं हैं। ऐसे में इस वजह से प्लास्टिक की बाल्टी और मग बेहद भद्दे और गंदे दिखाई देते हैं। हालांकि लोग सफाई करते हैं लेकिन वे जल्दी साफ नहीं होते हैं। अगर आप भी प्लास्टिक की बाल्टी और मग को चमकाना चाहते हैं तो इन कुछ नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नुस्खे दाग धब्बे हटाने में वाकई बेहद कारगर होते हैं।

प्लास्टिक की बाल्टी को चमकाने के टिप्स:

  • बेकिंग सोडा पेस्ट: बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं, मग और बाल्टी की दाग वाली जगहों पर ये पेस्ट लगाएं। पेस्ट को 10-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर नरम स्पंज से धीरे-धीरे पोंछें और पानी से धो लें।

  • नींबू और नमक: प्लास्टिक की बाल्टी और मग के दाग धब्बों को हटाने के लिए नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाल्टी के अंदर नींबू का रस और नमक डालें और फिर उसी नींबू को मग और बाल्टी पर रगड़ें, फिर स्पंज से साफ करें और फिर सादे पानी से धोएं। उसके बाद एक घंटे के लिए सीधी धूप में रख दें। धूप दाग हटाने और ताज़गी लाने में मदद करती है।

  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड का पेस्ट: प्लास्टिक के बाल्टी और मग में अगर जिद्दी दाग लग गए हैं तो उन दाग धब्बों को हटाने के लिए, आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एकदम पतला घोल बनाएं और उस घोल में को वैसे ही एक दो घंटे तक रहने दें। तय समय के बाद सॉफ स्पंज से घिसे और फिर सादे पानी से धोएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

प्लास्टिक का बाल्टी और मग इस्तेमाल के तुरंत बाद धो लें ताकि दाग कम लगें। नरम स्पंज, मुलायम कपड़े या माइक्रोफ़ाइबर पैड का इस्तेमाल करें। स्टील वूल, खुरदुरे पैड, खुरदुरे स्क्रबर और कड़े ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल न करें। गुनगुने पानी और हल्के डिश सोप का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक पर क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल न करें इससे प्लास्टिक खराब हो सकता है या निशान रह सकते हैं।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल