मनी प्लांट का पौधा देखने में बहुत सुंदर लगता है। आप इसे इनडोर और आउटडोर दोनों जगह रख सकते हैं। खासबात ये है कि मनी प्लांट गमले में और पानी में दोनों जगह पर अच्छा ग्रो करता है। हालांकि सही देखभाल न करने से मनी प्लांट का पौधा सूखने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि आप पौधे में समय पर पानी, धूप और खाद डालते रहें। घर में लगा मनी प्लांट सुख समृद्धि का प्रतीक होता है। ये पौधा घर की हवा को भी शुध्द करता है। कई बार मनी प्लांट के पौधे की सही से ग्रोथ नहीं होती और इसकी पत्तियां भी पीली पड़ने लगती है। अगर आपके पौधे के साथ भी ऐसा हो रहा है तो किचन में रखी इन चीजों से मनी प्लांट को हरा भरा बना सकते हैं
Related Stories
हल्दी का इस्तेमाल करें- मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए गमले में थोड़ी हल्दी मिला दें। इससे पौधे में फंगस नहीं आएगा और पोषक तत्वों की वजह से मनी प्लांट तेजी से बढ़ने लगेगा। आप चाहें तो एप्सम सॉल्ट भी गमले की मिट्टी में मिला सकते हैं। इससे मनी प्लांट के पत्ते घने और हरे-भरे हो जाएंगे।
चाय पत्ती- मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए आप गमले में चाय की पत्ती डाल सकते हैं। चाय पत्ती मनी प्लांट के लिए जैविक खाद का काम करती है। आप चाहें तो चाय बनाने के बाद बची हुई पत्तियों को गमले में डाल सकते हैं, लेकिन चाय पत्ती को एक बार पानी से धो लें जिससे मिठास निकल जाए। चाय वाली पत्तियां सीधे डालने से पौधे में चींटी आ सकती हैं। इससे आपका पौधा हरा भरा रहेगा।
मनी प्लांट हो हरा भरा रखने के अन्य टिप्स- मनी प्लांट को हरा बनाए रखने के लिए गमले को सीधे धूप में न रखें। 1 घंटे की धूप ही इस पौधे के लिए काफी है। मनी प्लांट के गमले की मिट्टी जब 1 इंच के करीब सूख जाए तभी पौधे में पानी डालें। ज्यादा पानी लगाने से जड़े गलने लगती है और पौधा सूख जाता है। मनी प्लांट के पौधे को हरा बनाने के लिए खराब पत्तियों को हटाते रहें और पौधे को ट्रिम करते रहें।