1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लकड़ी, स्टील या प्लास्टिक कौन सा चॉपर बोर्ड फल सब्जियां काटने के लिए बेस्ट है?

लकड़ी, स्टील या प्लास्टिक कौन सा चॉपर बोर्ड फल सब्जियां काटने के लिए बेस्ट है?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 17, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 12:05 pm IST

Best Chopper Board For Kitchen: किचन में फल सब्जियों को कटाने का काम चॉपर बोर्ड से बड़ा आसान हो गया है, लेकिन कौन सा चॉपर बोर्ड अच्छा होता है लकड़ी, स्टील या प्लास्टिक का, आइये जानते हैं?

सबसे अच्छा चॉपर बोर्ड कौन सा है- India TV Hindi
सबसे अच्छा चॉपर बोर्ड कौन सा है Image Source : INDIA TV

किचन में फल और सब्जियों काटने के लिए लोग चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। चॉपर बर्ड पर कटिंग बड़ी आसानी से, तेजी से और किसी भी शेप में की जा सकती है। मॉर्डन किचन में चॉपर बोर्ड ने काम को काफी आसान बना दिया है। इससे न गंदगी फैलती और न ही ज्यादा बर्तन खराब होते हैं। आसाने से आप सब कुछ टुकड़ों में काट सकते हैं। हालांकि चॉपर बोर्ड कौन सा होना चाहिए, क्योंकि बाजार में लकड़ी, स्टील और प्लास्टिक के चॉपर बोर्ड मिलते हैं। ऐसे में आपकी रसोई के लिए और लंबे समय तक चलने के लिए, बैक्टीरिया पनपने से रोकने के लिए कौन सा चॉपर बोर्ड बेस्ट है। आइये जानते हैं।

कौन सा चॉपर बोर्ड बेस्ट है?

लकड़ी का चॉपर बोर्ड- बाजार में लकड़ी के चॉपर बोर्ड आसानी से मिल जाते हैं। ये काफी ज्यादा कंफर्टेबल बोर्ड होता है। लकड़ी होने की वजह से ये भारी होते हैं और कटिंग के समय हिलते या स्लिप नहीं करते। आप इस पर आसानी से चाकू का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बांस की लकड़ी के चॉपर बोर्ड भी मिलते हैं जो हल्के होते हैं, लेकिन इनकी ग्रिप कई बार अच्छी नहीं होती है। लकड़ी के चॉपर बोर्ड बार-बार धोने से फूल जाते हैं। कई बार इन्हें सही से साफ न करने पर जर्म्स पनपने लगते हैं।

स्टील चॉपर बोर्ड- आजकल बाजार में स्टील के चॉपर बोर्ड भी मिलने लगे हैं। लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्टील के चॉपर बोर्ड भारी होते हैं और इन पर आसानी से चॉपिंग की जा सकती है। ये सबसे ज्यादा हाइजीनिक और टिकाऊ होते हैं। यह लकड़ी या प्लास्टिक बोर्ड की तरह न तो फूलते हैं और न ही इनमें बैक्टीरिया पनपते हैं। आप इन्हें कितनी भी बार आसानी से साफ कर सकते हैं।

प्लास्टिक चॉपर बोर्ड- शुरुआत में लोग प्लास्टिक का चॉपर बोर्ड भी इस्तेमाल करते थे। ये लकड़ी और स्टील के चॉपर बोर्ड के मुकाबले काफी किफायती और सस्ते होते हैं। लेकिन इनका रेगुलर यूज सही नहीं होता है। कई बार बोर्ड पर स्क्रैच आने लगते हैं। इनका रंग खराब होने लगता है और हर चॉपिंग के साथ प्लास्टिक के कुछ कण भी आपके खाने में चले जाते हैं।

आपको बता दें कि ग्रेनाइट और मार्बल के भी चॉपिंग बोर्ड्स मिलते हैं। लेकिन इन पर चाकू की अच्‍छी ग्रिप नहीं बनती है। कई बार ये इतने भारी होते हैं कि उठाकर बार-बार साफ करना मुश्किल हो जाता है। ये गिरकर टूट भी जाते हैं। आप इस तरह के बोर्ड पर फास्ट चॉपिंग भी नहीं कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल