1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फरवरी में लगाएं ये पौधे, फूलों से महकने लगेगी घर की बालकनी, बहुत कम देखभाल की पड़ेगी जरूरत

फरवरी में लगाएं ये पौधे, फूलों से महकने लगेगी घर की बालकनी, बहुत कम देखभाल की पड़ेगी जरूरत

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 31, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 04:27 pm IST

Best Flower Plants In February: फरवरी का महीना बेहद खुशनुमा होता है। बसंत में कई तरह के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। आप इन फूलों से अपने घर के गार्डन और बालकनी को सजा सकते हैं। जानिए फरवरी में कौन से फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए?

बालकनी में लगाने वाले फूल- India TV Hindi
बालकनी में लगाने वाले फूल Image Source : SOCIAL

फरवरी महीने के साथ ही बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। बसंत में पौधों पर अलग ही रौनक आने लगती है। सर्दी से मुरझाए पौधे हरे-भरे होने लगते हैं। बसंत में रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे का सीजन होता है। आप अपनी बालकनी में एक से एक खूबसूरत फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं। इससे घर में एक पॉजिटिविटी आती है और रंग बिरेंगे फूल घर की शोभा बढ़ाते हैं। सबसे खास बात ये है कि इन फूलों वाले पौधों को बहुत कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है। इन्हें आसानी से उगाया जा सकता है। जानिए फरवरी में कौन से पौधे घर में लगाने चाहिए?

फरवरी महीने के लिए बेस्ट पौधे

  1. गेंदा- सर्दियों के बाद गेंदा के फूल खिलने लगते हैं। बहुत कम देखभाल में गेंदे के पौधे लगाए जा सकते हैं। बालकनी में रखे गमले में आप पीले, नारंगी या लाल रंग के गेंदा फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं। गेंदा के पौधे को हल्दी धूप और पर्याप्त पानी चाहिए होता है। गेंदा का पौधा फरवरी महीने में अपने शबाब पर होता है।

  2. पेटुनिया- पेटुनिया का पौधा बहुत खूबसूरत और खुशबू देने वाला होता है। इसे बालकनी में आसानी से लगाया जा सकता है। कई रंगों में इसके फूल खिलते हैं। आप गुलाबी, सफेद और बैंगनी रंग के अलग-अलग फूलों वाले पेटुनिया के पौधे लगा सकते हैं। हल्की धूप में ये पौधे बहुत अच्छी तरह ग्रो करते हैं। कम पानी में भी ये पौधे ग्रो कर जाते हैं।

  3. पोर्टुलाका- ये पौधा भी फरवरी महीने में अपने पीक पर होता है। पोर्टुलाका के छोटे-छोटे चमकीले फूल कई रंगों में होते हैं। आप गुलाबी, पीले और सफेद रंग के फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं। पोर्टुलाका को कम पानी में ही उगा सकते हैं। इसे धूप वाली जगह पर रखें। इस पर रोजाना फूल आएंगे।

  4. डहलिया- बालकनी की शोभा बढ़ाने के लिए डहलिया एक शानदार पौधा है। इसके अलग अलग रंगों वाले फूलों से सजे पौधे आपके घर की खूबसूरती में चारचांद लगा देंगे। आपको इसके घुमावदार फूल काफी अच्छे लगेंगे। फरवरी महीने के लिए ये पौधा अच्छो होता है। कम पानी ये पौधा ज्यादा अच्छा ग्रो करता है।

  5. कैलेंडुला- नारंगी और पीले फूलों वाला पौधा होता है कैलेंडुला, जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। आप इस पौधे को बालकनी में जरूर लगाएं। इस पर खिलने वाले फूल आपके घर को जीवंत कर देंगे। हल्की धूप में आप इसे अच्छी ग्रोथ दे सकते हैं। इसके फूल गार्डन को शानदार लुक देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल