1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हारी हुई बाजी भी जाएंगे जीत, अगर आपने घोल कर पी ली अजीम प्रेमजी की ये बातें

हारी हुई बाजी भी जाएंगे जीत, अगर आपने घोल कर पी ली अजीम प्रेमजी की ये बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 20, 2026 11:30 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 11:30 am IST

Azim Premji Quotes in Hindi: अजीम प्रेमजी न केवल एक सफल बिजनेसमैन हैं, बल्कि अपनी सादगी और दरियादिली के लिए भी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनके विचार हमें व्यापार, नैतिकता और जीवन के प्रति एक नया नजरिया देते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके प्रेरक, अनमोल विचार हिंदी में।

अजीम प्रेमजी के मोटिवेशनल कोट्स- India TV Hindi
अजीम प्रेमजी के मोटिवेशनल कोट्स

अजीम प्रेमजी भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक हैं। उन्हें भारतीय आईटी उद्योग के "टाइकून" के रूप में जाना जाता है। अजीम प्रेमजी ने मात्र 21 साल की उम्र में अपने पारिवारिक व्यवसाय 'वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल प्रोडक्ट्स' जो बाद में विप्रो बना की कमान संभाली। उन्होंने एक खाने के तेल बनाने वाली छोटी कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनियों में से एक बना दिया। प्रेमजी अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान करने के लिए जाने जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्थापना की। यह संस्था भारत के ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का काम करती है। उनके विचार लोगों को मोटिवेट करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें अजीम प्रेमजी के मोटिवेशनल कोट्स। 

Azim Premji Motivational Inspirational Quotes in Hindi

  • यदि लोग आपके लक्ष्यों पर हंस नहीं रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके लक्ष्य बहुत छोटे हैं।
  • दृष्टिकोण और कौशल में से मैं हमेशा दृष्टिकोण को चुनूंगा। कौशल सिखाया जा सकता है, लेकिन नजरिया बदलना मुश्किल है।
  • अदृश्य को देखने और असंभव को करने के लिए आपको अपने दृष्टिकोण में स्पष्टता की आवश्यकता होती है।
  • सफलता दो बार मिलती है एक बार दिमाग में और दूसरी बार वास्तविक दुनिया में।
  • गलतियां करना बुरा नहीं है, लेकिन एक ही गलती को दोबारा करना मूर्खता है। अपनी गलतियों से सीखें और आगे बढ़ें।
  • असाधारण परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको साधारण चीजों को असाधारण रूप से अच्छी तरह करना होगा।
  • सच्चाई की राह पर चलना कठिन हो सकता है, लेकिन यह आपको उस मंजिल तक ले जाती है जहां सम्मान होता है।
  • पैसा खुशी नहीं खरीद सकता, लेकिन यह आपको दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति जरूर देता है।
  • जब आप अपनी सफलता का आनंद लें, तो उन लोगों को कभी न भूलें जिन्होंने आपकी नींव बनाने में मदद की।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल