1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Year Ender 2022: बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हुई थी सच, क्या 2023 में भी होगा कुछ ऐसा?

Year Ender 2022: बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हुई थी सच, क्या 2023 में भी होगा कुछ ऐसा?

 Published : Dec 12, 2022 12:17 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 11:06 am IST

साल 2022 को लेकर बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की थी, जिसमें से कुछ भविष्यवाणियां सही साबित हुईं। ऐसे में साल के आखिरी वक्त में उनकी भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

file photo - India TV Hindi
Baba Venga Image Source : FILE PHOTO

Year Ender 2022: कुछ ही दिनों में साल 2022 खत्म हो जाएगा। लोग नई उम्मीदों को लेकर 2023 का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोगों का बीता हुआ साल अच्छा गया तो कुछ लोगों का बेहद खराब। हम इस आर्टिकल में आपको प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कुछ ऐसी भविष्यवाणियों के बारे में बताने जा रहै हैं, जो सच साबित हुई हैं। 2022 में भी उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसी बात से लोग घबराए हुए हैं कि यदि 2023 में उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं तो फिर क्या होगा...

कौन थे बाबा वेंगा 

बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक महिला फकीर थीं। उन्होंने केवल 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी खो दी थीं, जिसके बाद वो भविष्यवाणियां करने लगी थीं। उनकी मौत 11 अगस्त 1996 को हो गई थी लेकिन वह सन 5079 तक की भवष्यिवाणि कर चुकी हैं।

2020 की भविष्यवाणियां 

बाबा वेंगा ने साल 2020 में वायरस के हमले, एलियन के हमले साथ ही टिड्डियों के हमले और भुखमरी की भविष्यवाणी की थीं, जो कि सच हुई। बता दें दिसंबर 2019 में चीन के वुहान से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी जिसका प्रकोप अभी भी जारी है। कोरोना महामारी के कारण हमने बहुत लोगों को खोया है, वहीं कई रिसर्च में ये भी सामने आया था कि एलियन पृथ्वी पर हमले की तैयारियां कर रहे हैं। टिड्डियों ने कई राज्यों में हमले किए थे, जिस कारण 60 टीमें तैनात की गई थी। ड्रोन की मदद से केमिकल का छिड़काव भी किया गया था। भारत में भुखमरी का स्तर वर्ष 2020 में 107 देशों में 94वें स्थान पर था। अब 116 देशों में यह 101वें स्थान पर आ गया है।

Baba Vanga India Prediction: अगर सच हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी तो साल 2022 के आखिर में उड़ सकती है भारत की नींद!

2021

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणियां की थी कि साल 2021 में दुनिया में तापमान में कमी आएगी, जिस कारण टिड्डियों का हमला और बढ़ जाएगा। भोजन की तलाश करते-करते टिड्डियां भारत में हमला करेंगे। भारत में अकाल की स्थिति हो जाएगी और भुखमरी छा जाएगी। बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी भी सच हुई थी। 

2022 

बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2022 में कुछ देशों में पानी का संकट आएगा। साथ ही बाबा वेंगा ने पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों को कम पानी इस्तेमाल करने को कहा था। बाबा वेंगा ने ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की भविष्यवाणी की थी। बता दें इस साल ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई थी जिस कारण करोड़ों का नुकसान भी हुआ था।

2023

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में बच्चे लैब में विकसित करेंगे। साथ ही माता-पिता ही अपने बच्चे का जेंडर और रंग तय कर सकेंगे। साथ ही बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि कोई देश जैविक हथियार से लोगों पर हमला कर सकता है। इस हमले में हजारों लोगों की जान जा सकती है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में एशिया महाद्वीप में किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका हो सकता है। इस धमाके का असर भारत पर भी हो सकता है। 

Psychopath Signs: पार्टनर में दिखने लगे ये संकेत तो तुरंत हो जाए दूर, नहीं तो जा सकती है आपकी जान!

रूस राष्ट्रपति को लेकर भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के भविष्यवाणी अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवार इंसान बनेंगे। वेंगा ने कहा था कि रूस को कोई रोक नहीं पाएगा। साथ ही उन्होंने परमाणु हथियार और तीसरे विश्व युद्ध के बारे में एक भविष्यवाणी भी की थी।

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल