1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हर रोज कॉफी के फायदे और नुकसान

हर रोज कॉफी के फायदे और नुकसान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2015 03:38 pm IST,  Updated : Jun 06, 2015 04:09 pm IST

भारतीय समाज में भी धीरे धीरे कॉफी पीने का चलन बढ़ रहा है. रिसर्चरों के मुताबिक कॉफी से दिमाग, त्वचा और शरीर को कई फायदे होते हैं. लेकिन इसकी लत भी अच्छी नहीं.

तनाव से छुटकारा

सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने चूहे पर प्रयोग करके पाया कि चूहे को देर तक जागती हालत में रखने के बाद जब उसे कॉफी सुंघाई गई तो दिमाग में उन प्रोटीन पर असर पड़ा जो तनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं. सिर्फ तनाव ही नहीं नींद पूरी ना होने पर होने वाली थकावट भी कॉफी से दूर होती है

पार्किंसंस से मुकाबला

साइंस डेली पत्रिका के मुताबिक पार्किंसंस से जूझ रहे लोगों में कॉफी शरीर पर नियंत्रण बनाने में मददगार साबित होती है. इस स्टडी को करने वाले एक रिसर्चर रोनाल्ड पोस्टूमा के मुताबिक, "वे जो कॉफी के जरिए कैफीन लेते हैं उन्हें पार्किंसंस का कम खतरा होता है."

दिल के लिए अच्छी

2006 की एक स्टडी के मुताबिक वे जो हर रोज एक कप कॉफी पीते हैं उन्हें लीवर सिरॉसिस का 20 फीसदी कम खतरा रहता है. लीवर सिरॉसिस जिगर की बीमारी है जो अत्यधिक शराब पीने से होती है, इसमें जिगर खराब हो जाता है या कैंसर भी हो सकता है.

खुशी का एहसास

जो लोग हर रोज एक से चार कप कॉफी पीते हैं उन्हें अवसाद होने का 10 फीसदी कम खतरा रहता है. यह सिर्फ कैफीन के ही कारण नहीं, बल्कि कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो खुश रहने में मदद करते हैं.

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल