1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शराब पीने से बढ़ सकती है आपका याददाश्त, जानिए कैसे

शराब पीने से बढ़ सकती है आपका याददाश्त, जानिए कैसे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2017 11:43 am IST,  Updated : Aug 01, 2017 11:43 am IST

हाल में ही एक शोध हुआ जिसमें ये बात सामने आई कि शराब आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है। इस शोध के अनुसार शराब पीने से आपका दिमाग तेज होता है। जानिए और क्या निकला इस शोध में..

woman- India TV Hindi
woman

हेल्थ डेस्क: माना जाता है कि शराब हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसका सेवन करने से आप मौंत के गाल में भी समा सकते है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि शराब पीने से भी कई फायदे मिलते है। बशर्ते यह एक लिमिट तक पी जाएं, तो फायदेमंद साबित होती है। (रोजाना सिर्फ एक गिलास करें इसका सेवन और पाएं पीरियड्स संबंधी हर समस्या से निजात)

हाल में ही एक शोध हुआ जिसमें ये बात सामने आई कि शराब आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है। इस शोध के अनुसार शराब पीने से आपका दिमाग तेज होता है।  रिसर्च में यह पाया गया है कि किसी चीज को पढ़ने के बाद शराब पीने से वास्तव में आप उसे याद रख सकते हैं कि आपने क्या सीखा है। (सावधान! बढ़ रहे है कम उम्र में हार्ट अटैक आने के मामले, ये है मुख्य कारण)

हालांकि रिसर्चर इस बात पर जोर देते हैं कि शराब के सीमित सेवन से ही दिमाग पर सकारात्मक असर पड़ता है। अत्यधिक सेवन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में सेवन ही फायदेमंद हो सकता है। हालांकि शोधकर्ताओं का मानना है कि शराब ने नई जानकारी सीखने को अवरुद्ध किया है।

 
एक्सीटर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सेलेरिया मॉर्गन ने इस थ्योरी को हिप्पोकैम्पस बताया है कि मेमोरी में ब्रेन वाला हिस्सा काफी अहम होता है जो हमारी यादों को कम समय से लंबे समय तक दिमाग में स्थानांतरित करने में मदद करता है। इस रिसर्च के लिए 88 लोगों को लिया गया। जिसमें 31 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल थी। जिनकी उम्र 18-53 आयु वर्ग के बीच थी।

इन सभी लोगों को एक शब्द सीखने के लिए दिया गया था। परिणाम यह निकला कि शराब नहीं पीने वालों की तुलना में शराब पीने वालों को यह शब्द याद थे जबकि एक दूसरे टास्क में इन लोगों को एक फोटो को देखने को कहा गया। इसमें भी वही परिणाम देखने को मिला। शराब पीने वालों को अगले दिन भी उस इमेज के बारे में पता था।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल