1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चुटकीभर फिटकरी के है कमाल के फायदे, जानिए

चुटकीभर फिटकरी के है कमाल के फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2017 11:21 am IST,  Updated : Jan 04, 2017 11:22 am IST

यह सेहत के साथ-साथ आपके सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि इसमें ऐसे गुण पाएं जाते है जो कि कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। जानिए चुटकीभर फिटकरी हमारे लिए किस तरह फायदेमंद है।

shaving
shaving

शेविंग कट, किसी चोट से बह रहा हो खून
अगर आपको कभी चोट लग जाए और उसे लगातार खून बह रहा हो तो इसके लिए फिटकरी के पानी से घाव को धो लें। इससे तुरंत खून बहना बंद हो जाएगा। आप चुटकीभर फिटकरी को पानी में मिला कर घाव पर लगाएं। खून बहना बंद हो जाएगा।

दमा, खांसी से दिलाएं निजात
अगर आपको दमा की समस्य़ा है तो फिटकरी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इसके लिए फिटकरी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटने से आपको आराम मिलेगा। अगर आपको खांसी भी आ रही है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

चेहरे की झुर्रियों से दिलाएं निजात
फिटकरी में ऐसे गुण पाए जाते है जिससे आपके चेहरे की झुर्रियों को आसानी से खत्म कर सकता है। इसके लिए फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें। कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। या फिर इसके पानी का इस्तेमाल कर सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल