1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चुटकीभर फिटकरी के है कमाल के फायदे, जानिए

चुटकीभर फिटकरी के है कमाल के फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2017 11:21 am IST,  Updated : Jan 04, 2017 11:22 am IST

यह सेहत के साथ-साथ आपके सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि इसमें ऐसे गुण पाएं जाते है जो कि कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। जानिए चुटकीभर फिटकरी हमारे लिए किस तरह फायदेमंद है।

sweat
sweat

पसीने की बदबू से दिलाएं निजात
अगर आपके पीसने से बदबू आती हो तो फिटकरी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए फिटकरी का महीन पाउडर बना लें। नहाने से पहले थोड़ी सी फिटकरी पाउडर पानी में डाल दें। फिर इसी पानी से नहा लें। ऐसा करने से आपको दुर्गँध से निजात मिल जाएगा।

यूरीन इंफेक्शन हो तो
अगर आपको यूरीन इंफेक्शन हो गया है तो फिटकरी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए रोजाना फिटकरी के पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें। ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाता है। साथ ही घुलनशील अशुद्धि को दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है।

दांतों की हर समस्या से दिलाएं निजात

अगर आपके दातों में दर्द, मुंह से बदबू आती है तो फिटकरी का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। ये एक नेचुरल माउथवॉश है। जब भी आपका दांत दर्द हो तो इसके पानी से गार्गल करें। आपको फायदा मिलेगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल